21 February 2026 Current Affairs in Hindi | Daily MCQ

21 फ़रवरी 2026 के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) - GK KA DOSE

21 February 2026 Current Affairs MCQs

Q1. भारत हाल ही में किस वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला को सुरक्षित करने के लिए अमेरिका के नेतृत्व वाले 'Pax Silica Pact' में शामिल हुआ है?
(A) कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस
(B) AI, सेमीकंडक्टर एवं क्रिटिकल मिनरल्स
(C) कृषि उत्पाद और उर्वरक
(D) रक्षा उपकरण और अंतरिक्ष तकनीक
सही उत्तर: (B) AI, सेमीकंडक्टर एवं क्रिटिकल मिनरल्स

महत्वपूर्ण तथ्य: दिसंबर 2025 में अमेरिका के नेतृत्व में गठित इस पैक्ट पर भारत ने नई दिल्ली में आयोजित 'AI Impact Summit' में हस्ताक्षर किए हैं।
Q2. इंटरनेशनल पैरालंपिक कमेटी (IPC) ने 2026 के मिलान-कोर्टिना विंटर पैरालंपिक्स के लिए किन देशों पर से अपना प्रतिबंध हटा लिया है?
(A) रूस और चीन
(B) बेलारूस और ईरान
(C) रूस और बेलारूस
(D) उत्तर कोरिया और रूस
सही उत्तर: (C) रूस और बेलारूस

महत्वपूर्ण तथ्य: IPC की स्थापना 22 सितंबर 1989 को हुई थी और इसका मुख्यालय बॉन, जर्मनी में है।
Q3. मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश का स्थापना दिवस प्रतिवर्ष किस दिन मनाया जाता है?
(A) 19 फरवरी
(B) 20 फरवरी
(C) 21 फरवरी
(D) 22 फरवरी
सही उत्तर: (B) 20 फरवरी

महत्वपूर्ण तथ्य: 20 फरवरी 1987 को मिजोरम (53वां संविधान संशोधन) देश का 23वाँ और अरुणाचल प्रदेश (55वां संविधान संशोधन) 24वाँ राज्य बना था।
Q4. तीन दिवसीय 'राजकीय इटखोरी महोत्सव' का आयोजन किस राज्य के भद्रकाली मंदिर परिसर में किया जा रहा है?
(A) बिहार
(B) छत्तीसगढ़
(C) झारखंड
(D) ओडिशा
सही उत्तर: (C) झारखंड

महत्वपूर्ण तथ्य: यह महोत्सव झारखंड के चतरा जिले में 19 से 21 फरवरी तक आयोजित किया जा रहा है। इसे 2016 में राजकीय महोत्सव का दर्जा मिला था।
Q5. हाल ही में किस राज्य सरकार ने अपने मूल निवासियों को डिजिटल डोमिसाइल कार्ड प्रदान करने के लिए 'Nativity Card Bill' पेश किया है?
(A) असम
(B) केरल
(C) कर्नाटक
(D) महाराष्ट्र
सही उत्तर: (B) केरल

महत्वपूर्ण तथ्य: इसका उद्देश्य मूल निवासियों को शिक्षा, सरकारी नौकरी व आरक्षण में प्राथमिकता देना है। यह कार्ड तहसीलदार द्वारा जारी किया जाएगा।
Q6. 6वीं राष्ट्रीय राफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 का आयोजन जम्मू-कश्मीर के डोडा में किस नदी पर किया जा रहा है?
(A) झेलम
(B) सिंधु
(C) चेनाब
(D) रावी
सही उत्तर: (C) चेनाब

महत्वपूर्ण तथ्य: चेनाब नदी सिंधु की सबसे बड़ी सहायक नदी है, जिसका उद्गम हिमाचल प्रदेश के बरालाचा ला दर्रे से होता है।
Q7. भारत की 22 अनुसूचीबद्ध भाषाओं में वॉयस इंटरैक्शन की सुविधा देने वाला 'Voice Era' (ओपन सोर्स वॉयस AI प्लेटफॉर्म) किस मंत्रालय द्वारा विकसित किया गया है?
(A) शिक्षा मंत्रालय
(B) विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय
(C) सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय
(D) इलेक्ट्रॉनिक्स एवं IT मंत्रालय
सही उत्तर: (D) इलेक्ट्रॉनिक्स एवं IT मंत्रालय

महत्वपूर्ण तथ्य: इसे 'भाषिणी प्लेटफॉर्म' पर लॉन्च किया गया है ताकि भाषा की बाधाओं को दूर किया जा सके।
Q8. 2880 मेगावाट क्षमता वाली 'दिबांग बहुउद्देशीय जलविद्युत परियोजना', जिसका निर्माण NHPC कर रहा है, किस राज्य में स्थित है?
(A) उत्तराखंड
(B) हिमाचल प्रदेश
(C) अरुणाचल प्रदेश
(D) सिक्किम
सही उत्तर: (C) अरुणाचल प्रदेश

महत्वपूर्ण तथ्य: यह लोअर दिबांग वैली में स्थित है और इस बांध की ऊँचाई 278 मीटर है।
Q9. यूरोपीय संघ (EU) ने भारतीय छात्रों व पेशेवरों को अवसरों की जानकारी देने के लिए अपना पहला 'यूरोपियन लीगल गेटवे ऑफिस' कहाँ खोला है?
(A) मुंबई
(B) नई दिल्ली
(C) बेंगलुरु
(D) चेन्नई
सही उत्तर: (B) नई दिल्ली

महत्वपूर्ण तथ्य: यह यूरोपीय संघ (EU) का पहला ऐसा कार्यालय है जो भारत में स्थापित किया गया है।
Q10. 'विश्व सामाजिक न्याय दिवस' (20 फरवरी) 2026 की थीम क्या रखी गई है?
(A) Overcoming Barriers and Unleashing Opportunities
(B) Renewed Commitment to Social Development and Social Justice
(C) Social Justice in the Digital Economy
(D) Closing the Inequalities Gap
सही उत्तर: (B) Renewed Commitment to Social Development and Social Justice

महत्वपूर्ण तथ्य: इसे संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 2007 में घोषित किया गया था और पहली बार 2009 में मनाया गया था।
Q11. (छत्तीसगढ़ विशेषांक) 'India AI Buildathon 2026' में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले 'कर्तव्य' (Kartavya) AI ऐप का मुख्य उद्देश्य क्या है?
(A) कृषि उत्पादकता बढ़ाना
(B) ऑनलाइन शिक्षा को बढ़ावा देना
(C) AI द्वारा बनाई गई नकली आवाज़ (Voice Cloning) और असली आवाज़ में अंतर पहचानना
(D) स्वास्थ्य सेवाओं की मॉनिटरिंग
सही उत्तर: (C) AI द्वारा बनाई गई नकली आवाज़ (Voice Cloning) और असली आवाज़ में अंतर पहचानना

महत्वपूर्ण तथ्य: रायपुर के अनुराग और आस्था मानिक ने 40,000 प्रतिभागियों को पछाड़कर यह खिताब जीता है। यह डिजिटल फ्रॉड रोकने में एक 'Game-Changer' साबित होगा।

टिप्पणियाँ