22 February 2026 Current Affairs in Hindi | Top 30 MCQs

Top 30 Current Affairs MCQs for 22 February 2026 in Hindi for SSC, Railway, and Police Exams by GK KA DOSE

Top 30 Current Affairs MCQs (22 February 2026)
Q1. फरवरी 2026 में जापान की 105वीं प्रधानमंत्री कौन बन गई हैं?
  • A) शिंजो आबे
  • B) योशिहिदे सुगा
  • C) सनाई तकाईची
  • D) फुमियो किशिदा
उत्तर: C) सनाई तकाईची

महत्वपूर्ण तथ्य: लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी की सनाई तकाईची ने जापान में हुए संसद चुनावों में जीत के बाद औपचारिक रूप से 105वीं प्रधानमंत्री के रूप में पदभार संभाला है।
Q2. 20 फरवरी 2026 को किन दो भारतीय राज्यों का स्थापना दिवस मनाया गया है?
  • A) असम और नागालैंड
  • B) अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम
  • C) मणिपुर और त्रिपुरा
  • D) मेघालय और सिक्किम
उत्तर: B) अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम

महत्वपूर्ण तथ्य: 20 फरवरी 1987 को मिजोरम (23वां राज्य) और अरुणाचल प्रदेश (24वां राज्य) को पूर्ण राज्य का दर्जा प्राप्त हुआ था।
Q3. भारत ने फरवरी 2026 में किस देश को अपनी पहली हाई स्पीड फेरी उपहार में दी है?
  • A) श्रीलंका
  • B) बांग्लादेश
  • C) मालदीव
  • D) मॉरीशस
उत्तर: C) मालदीव

महत्वपूर्ण तथ्य: यह उपहार हाई इम्पैक्ट कम्युनिटी डेवलपमेंट प्रोजेक्ट फेज़ 3 के तहत दिया गया है ताकि मालदीव के एटोल के बीच कनेक्टिविटी बढ़े।
Q4. भारत ने संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम के साथ कितने वर्षों के लिए चावल आपूर्ति समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं?
  • A) 2 वर्ष
  • B) 3 वर्ष
  • C) 5 वर्ष
  • D) 10 वर्ष
उत्तर: C) 5 वर्ष

महत्वपूर्ण तथ्य: भारत वैश्विक मानवीय कार्यों और खाद्य असुरक्षा से निपटने के लिए 2 लाख मेट्रिक टन तक चावल की आपूर्ति करेगा।
Q5. भारत में पहले यूरोपीय कानूनी गेटवे कार्यालय का उद्घाटन किस शहर में किया गया?
  • A) मुंबई
  • B) बेंगलुरु
  • C) नई दिल्ली
  • D) हैदराबाद
उत्तर: C) नई दिल्ली

महत्वपूर्ण तथ्य: यह कार्यालय भारतीय छात्रों और पेशेवरों को यूरोपीय संघ के 27 देशों में काम करने और पढ़ाई के लिए सुरक्षित व कानूनी रास्ता प्रदान करेगा।
Q6. किस कंपनी ने इंडिया एआई समिट 2026 के दौरान 15 बिलियन डॉलर के 'अमेरिका इंडिया कनेक्ट सब-सी केबल इनिशिएटिव' की घोषणा की है?
  • A) माइक्रोसॉफ्ट
  • B) गूगल (Google)
  • C) मेटा
  • D) अमेज़न
उत्तर: B) गूगल (Google)

महत्वपूर्ण तथ्य: यह प्रोजेक्ट 5 वर्षों में विशाखापट्टनम में एक नए अंतरराष्ट्रीय सब-सी गेटवे के निर्माण के साथ डिजिटल कनेक्टिविटी मजबूत करेगा।
Q7. फरवरी 2026 में छठवां भारत-फ्रांस वार्षिक रक्षा संवाद कहां पर आयोजित किया गया है?
  • A) नई दिल्ली
  • B) पेरिस
  • C) बेंगलुरु
  • D) मुंबई
उत्तर: C) बेंगलुरु

महत्वपूर्ण तथ्य: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इसकी सह-अध्यक्षता की। इसमें 'हैमर' एयर टू ग्राउंड मिसाइल के निर्माण के लिए समझौते हुए।
Q8. फरवरी 2026 में डीआरडीओ (DRDO) ने किस शहर के टीबीआरएल संयंत्र में गगनयान ड्रोग पैराशूट का योग्यता भार परीक्षण सफलतापूर्वक संपन्न किया है?
  • A) पुणे
  • B) बेंगलुरु
  • C) हैदराबाद
  • D) चंडीगढ़
उत्तर: D) चंडीगढ़

महत्वपूर्ण तथ्य: चंडीगढ़ स्थित टर्मिनल बैलेस्टिक्स रिसर्च लैबोरेटरी (TBRL) में यह परीक्षण किया गया, जो गगनयान मिशन की सुरक्षा सुनिश्चित करता है।
Q9. लघु शस्त्र एवं हल्के शस्त्र नियंत्रण पर संयुक्त राष्ट्र के पहले फेलोशिप प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कहां पर हुआ है?
  • A) भोपाल
  • B) इंदौर
  • C) जबलपुर (मध्य प्रदेश)
  • D) ग्वालियर
उत्तर: C) जबलपुर (मध्य प्रदेश)

महत्वपूर्ण तथ्य: भारतीय सेना ने जबलपुर स्थित मिलिट्री कॉलेज ऑफ मटेरियल्स मैनेजमेंट में इस कार्यक्रम की मेजबानी की है।
Q10. किस एआई स्टार्टअप ने इंडिया एआई इंपैक्ट समिट 2026 में 'विक्रम' नाम से दो नए लार्ज लैंग्वेज मॉडल्स लॉन्च किए हैं?
  • A) कृत्रिम
  • B) सर्वम एआई (Sarvam AI)
  • C) ओपनएआई
  • D) गूगल डीपमाइंड
उत्तर: B) सर्वम एआई (Sarvam AI)

महत्वपूर्ण तथ्य: बेंगलुरु स्थित इस स्टार्टअप ने भारतीय भाषाओं के लिए विक्रम 30B और विक्रम 105B मॉडल पेश किए हैं।
Q11. फरवरी 2026 में 'पिटोन डेला फोरनेस' ज्वालामुखी में विस्फोट हो गया है, यह किस द्वीप पर स्थित है?
  • A) हवाई द्वीप
  • B) रीयूनियन द्वीप
  • C) सुमात्रा द्वीप
  • D) सिसिली द्वीप
उत्तर: B) रीयूनियन द्वीप

महत्वपूर्ण तथ्य: हिंद महासागर में स्थित फ्रांस के रीयूनियन द्वीप पर यह दुनिया के सबसे सक्रिय ज्वालामुखियों में से एक है।
Q12. किस राज्य के उदंती सीता नदी टाइगर रिजर्व में हॉर्नबिल रेस्टोरेंट विकसित किए जा रहे हैं?
  • A) मध्य प्रदेश
  • B) महाराष्ट्र
  • C) छत्तीसगढ़
  • D) ओडिशा
उत्तर: C) छत्तीसगढ़

महत्वपूर्ण तथ्य: गरियाबंद जिले में स्थित इस टाइगर रिजर्व में दुर्लभ मालाबार पाइड हॉर्नबिल के संरक्षण के लिए यह पहल की गई है।
Q13. हाल ही में अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस कब मनाया गया है?
  • A) 20 फरवरी
  • B) 21 फरवरी
  • C) 22 फरवरी
  • D) 23 फरवरी
उत्तर: B) 21 फरवरी

महत्वपूर्ण तथ्य: बांग्लादेश में भाषा के लिए हुए आंदोलन के बाद यूनेस्को ने इस दिन को अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस घोषित किया था।
Q14. हाल ही में तीन दिवसीय राजकीय 'इटखोरी महोत्सव' किस राज्य में आयोजित किया गया है?
  • A) बिहार
  • B) झारखंड
  • C) ओडिशा
  • D) छत्तीसगढ़
उत्तर: B) झारखंड

महत्वपूर्ण तथ्य: चतरा जिले के मां भद्रकाली मंदिर परिसर में आयोजित यह महोत्सव हिंदू, बौद्ध और जैन धर्मों की साझा विरासत का प्रतीक है।
Q15. हाल ही में कौन सा राज्य नक्सल मुक्त घोषित हुआ है?
  • A) छत्तीसगढ़
  • B) महाराष्ट्र
  • C) बिहार
  • D) झारखंड
उत्तर: C) बिहार

महत्वपूर्ण तथ्य: बिहार के मुंगेर क्षेत्र में अंतिम बचे माओवादी द्वारा आत्मसमर्पण करने के बाद राज्य को नक्सल मुक्त घोषित किया गया।
Q16. महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली खिलाड़ी कौन बनी हैं?
  • A) स्मृति मंधाना
  • B) हरमनप्रीत कौर
  • C) मिताली राज
  • D) एलिसा हीली
उत्तर: B) हरमनप्रीत कौर

महत्वपूर्ण तथ्य: भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर अब विमेंस क्रिकेट इतिहास में सर्वाधिक मुकाबले खेलने वाली प्लेयर बन गई हैं।
Q17. हाल ही में तान्यानाथन किस राज्य की पहली ब्लाइंड (नेत्रहीन) जज बनी हैं?
  • A) केरल
  • B) तमिलनाडु
  • C) कर्नाटक
  • D) महाराष्ट्र
उत्तर: A) केरल

महत्वपूर्ण तथ्य: पूरी तरह से नेत्रहीन तान्यानाथन ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति से केरल की पहली महिला ब्लाइंड जज बनकर इतिहास रचा है।
Q18. एपीडा (APEDA) ने तमिलनाडु से किस देश के लिए जीआई टैग वाले 'सलेम साबूदाने' की पहली खेप को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है?
  • A) अमेरिका
  • B) ब्रिटेन
  • C) कनाडा
  • D) ऑस्ट्रेलिया
उत्तर: C) कनाडा

महत्वपूर्ण तथ्य: जीआई (GI) टैग प्राप्त तमिलनाडु के मशहूर सलेम साबूदाने का निर्यात भारत से कनाडा के लिए शुरू किया गया है।
Q19. किस आईआईटी (IIT) ने दुबई में एआई इनोवेशन सेंटर लॉन्च किया है?
  • A) IIT दिल्ली
  • B) IIT बॉम्बे
  • C) IIT मद्रास
  • D) IIT कानपुर
उत्तर: C) IIT मद्रास

महत्वपूर्ण तथ्य: IIT मद्रास ने एआई और तकनीक के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय उपस्थिति दर्ज करते हुए दुबई में अपना सेंटर खोला है।
Q20. किस देश के पूर्व राष्ट्रपति (यून सुक-योल) को उम्र कैद की सजा सुनाई गई है?
  • A) उत्तर कोरिया
  • B) दक्षिण कोरिया
  • C) ताइवान
  • D) जापान
उत्तर: B) दक्षिण कोरिया

महत्वपूर्ण तथ्य: मार्शल लॉ (सैन्य शासन) लगाने और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में बाधा डालने के आरोप में इन्हें आजीवन कारावास की सजा मिली है।
Q21. भारत ने एआई इंपैक्ट समिट के दौरान यूएस की किस पहल में शामिल होने की घोषणा की है?
  • A) एआई कनेक्ट
  • B) पैक सिलिका पहल
  • C) ग्लोबल एआई पैक्ट
  • D) टेक विजन पहल
उत्तर: B) पैक सिलिका पहल

महत्वपूर्ण तथ्य: भारत ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और सेमीकंडक्टर सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए अमेरिका की इस पहल में जुड़ने का फैसला किया है।
Q22. किस देश ने भारत के साथ डिजिलॉकर (DigiLocker) पायलट प्रोजेक्ट के लिए समझौता किया है?
  • A) केन्या
  • B) दक्षिण अफ्रीका
  • C) नाइजीरिया
  • D) मिस्र
उत्तर: A) केन्या

महत्वपूर्ण तथ्य: केन्याई नागरिक अब डिजिलॉकर की मदद से अपने दस्तावेजों को डिजिटल रूप से सुरक्षित रख सकेंगे जिससे रियल-टाइम वेरिफिकेशन आसान होगा।
Q23. हाल ही में किस बैंक ने वीज़ा (Visa) के साथ एआई आधारित एजेंटिक भुगतान पायलट शुरू किया है?
  • A) HDFC बैंक
  • B) SBI
  • C) डीबीएस बैंक (DBS Bank)
  • D) ICICI बैंक
उत्तर: C) डीबीएस बैंक (DBS Bank)

महत्वपूर्ण तथ्य: भुगतान प्रणालियों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रयोग करके ट्रांजेक्शन को और सुगम बनाने के लिए यह पहल शुरू की गई है।
Q24. हाल ही में किसे माइक्रोसॉफ्ट गेमिंग (Microsoft Gaming) का सीईओ नियुक्त किया गया है?
  • A) सत्य नडेला
  • B) आशा शर्मा
  • C) फिल स्पेंसर
  • D) लीना नायर
उत्तर: B) आशा शर्मा

महत्वपूर्ण तथ्य: आशा शर्मा को माइक्रोसॉफ्ट गेमिंग के नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के तौर पर नियुक्त किया गया है।
Q25. हाल ही में लॉन्च की गई पुस्तक 'द सेज हु रीइमेजिंड हिंदूइज़्म: द लाइफ लेसंस एंड लिगसी ऑफ श्री नारायण गुरु' को किसने लिखा है?
  • A) चेतन भगत
  • B) शशि थरूर
  • C) अरुंधति रॉय
  • D) झुम्पा लाहिड़ी
उत्तर: B) शशि थरूर

महत्वपूर्ण तथ्य: महान समाज सुधारक श्री नारायण गुरु के जीवन पर आधारित इस किताब को उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने लॉन्च किया।
Q26. अर्थशॉट प्राइज (Earthshot Prize) 2026 को कौन सा भारतीय शहर होस्ट करेगा?
  • A) नई दिल्ली
  • B) बेंगलुरु
  • C) मुंबई
  • D) चेन्नई
उत्तर: C) मुंबई

महत्वपूर्ण तथ्य: पर्यावरण समाधान के लिए दिए जाने वाले इस प्रतिष्ठित '1 मिलियन पाउंड' पुरस्कार समारोह का आयोजन इस वर्ष मुंबई में होगा।
Q27. हाल ही में प्रधानमंत्री सेतु योजना के तहत 'इंडिया फ्रांस नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन एरोनॉटिक्स' की स्थापना कहां होगी?
  • A) कानपुर (उत्तर प्रदेश)
  • B) लखनऊ (उत्तर प्रदेश)
  • C) नागपुर (महाराष्ट्र)
  • D) हैदराबाद (तेलंगाना)
उत्तर: A) कानपुर (उत्तर प्रदेश)

महत्वपूर्ण तथ्य: युवाओं को हवाई जहाजों के निर्माण और मरम्मत का विश्वस्तरीय कौशल प्रदान करने के लिए यह सेंटर स्थापित किया जा रहा है।
Q28. हाल ही में विश्व पैंगोलिन दिवस (World Pangolin Day) कब मनाया गया?
  • A) 19 फरवरी
  • B) 20 फरवरी
  • C) 21 फरवरी
  • D) 22 फरवरी
उत्तर: C) 21 फरवरी

महत्वपूर्ण तथ्य: यह दिवस हर साल फरवरी के तीसरे शनिवार को मनाया जाता है। इस बार की थीम 'पैंगोलिन गार्जियंस इन एक्शन' थी।
Q29. भारत और यूके के विज़न 2035 के तहत कहां ऑफशोर विंड (Offshore Wind) विकसित किए जाएंगे?
  • A) महाराष्ट्र और गोवा
  • B) गुजरात और तमिलनाडु
  • C) केरल और कर्नाटक
  • D) आंध्र प्रदेश और ओडिशा
उत्तर: B) गुजरात और तमिलनाडु

महत्वपूर्ण तथ्य: समुद्र के पानी के ऊपर पवन चक्कियां लगाकर स्वच्छ ऊर्जा (Renewable Energy) पैदा करने के लिए यह प्रोजेक्ट शुरू किया गया है।
Q30. अभी हाल ही में 'वॉइस एरा (Voice Era)' को किस प्लेटफार्म पर लॉन्च किया गया?
  • A) उमंग (UMANG)
  • B) भाषिणी (Bhashini)
  • C) दीक्षा (DIKSHA)
  • D) ई-संजीवनी
उत्तर: B) भाषिणी (Bhashini)

महत्वपूर्ण तथ्य: यह एक ओपन-सोर्स एआई प्लेटफार्म है जिसकी मदद से लोग अपनी स्थानीय भाषा में बोलकर (Voice) डिजिटल सिस्टम से बात कर सकते हैं।

टिप्पणियाँ