1 March 2026 Current Affairs in Hindi | Top 20 MCQs

1 March 2026 Daily Current Affairs Top 20 MCQs in Hindi for UPSC, SSC, Bank and all competitive exams.

प्रश्न 1: हाल ही में रणजी ट्रॉफी 2025-26 का खिताब किस टीम ने जीता है?
  • A) मुंबई
  • B) कर्नाटक
  • C) जम्मू कश्मीर
  • D) सौराष्ट्र
सही उत्तर: C) जम्मू कश्मीर
व्याख्या: जम्मू कश्मीर ने फाइनल में कर्नाटक को हराकर 67 वर्षों में पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीत लिया है।
प्रश्न 2: हाल ही में पाक्योंग हवाई अड्डे का नाम बदलकर त्रिलोचन पोखरेल हवाई अड्डा रखने की घोषणा की गई है, यह हवाई अड्डा कहाँ स्थित है?
  • A) असम
  • B) सिक्किम
  • C) अरुणाचल प्रदेश
  • D) त्रिपुरा
सही उत्तर: B) सिक्किम
व्याख्या: पाक्योंग हवाई अड्डा सिक्किम का एकमात्र चालू हवाई अड्डा है। इसका नाम सिक्किम के पहले स्वतंत्रता सेनानी त्रिलोचन पोखरेल (जिन्हें गांधी पोखरेल भी कहा जाता है) के नाम पर रखा जाएगा।
प्रश्न 3: भारत सरकार द्वारा हाल ही में शुरू किए गए 'ज़ीरो प्राइज़' (Zero Prize) का संबंध मुख्य रूप से किससे है?
  • A) शून्य कार्बन उत्सर्जन
  • B) प्रदूषण में कमी लाना
  • C) गरीबी उन्मूलन
  • D) शून्य सड़क दुर्घटनाएं
सही उत्तर: B) प्रदूषण में कमी लाना
व्याख्या: यह देश का पहला परिणाम-आधारित पर्यावरणीय पुरस्कार है। इसका उद्देश्य वायु, जल और भूमि प्रदूषण में कमी लाने वाले सर्वश्रेष्ठ प्रोजेक्ट्स को 1-1 करोड़ रुपये का इनाम देना है।
प्रश्न 4: भारतीय नौसेना ने हाल ही में एएसडब्ल्यू एसडब्ल्यूसी (ASW SWC) श्रेणी के किस तीसरे युद्धपोत को शामिल किया है?
  • A) आईएनएस अर्नला
  • B) आईएनएस एंड्रोथ
  • C) आईएनएस माहे
  • D) आईएनएस अंजदीप
सही उत्तर: D) आईएनएस अंजदीप
व्याख्या: उथले पानी में पनडुब्बियों का शिकार करने वाले इस युद्धपोत को 'डॉल्फिन हंटर' भी कहा जाता है और इसका निर्माण गार्डन रीच शिपबिल्डर्स, कोलकाता ने किया है।
प्रश्न 5: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हाल ही में किस स्वदेशी लड़ाकू हेलीकॉप्टर में उड़ान भरकर इतिहास रच दिया है?
  • A) तेजस
  • B) ध्रुव
  • C) प्रचंड
  • D) चेतक
सही उत्तर: C) प्रचंड
व्याख्या: राष्ट्रपति ने जैसलमेर वायु सेना स्टेशन से स्वदेशी रूप से विकसित हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर 'प्रचंड' में सह-पायलट के रूप में उड़ान भरी। इसका निर्माण हिंदुस्तान एयरोनॉटिकल लिमिटेड (HAL) ने किया है।
प्रश्न 6: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने भारत का पहला 'स्टेट इनोवेशन मिशन' (State Innovation Mission) कहाँ लॉन्च किया है?
  • A) नई दिल्ली
  • B) अगरतला (त्रिपुरा)
  • C) गुवाहाटी (असम)
  • D) शिलॉन्ग (मेघालय)
सही उत्तर: B) अगरतला (त्रिपुरा)
व्याख्या: यह नीति आयोग के तहत शुरू की गई एक पहल है जिसका उद्देश्य राज्यों में स्थानीय संसाधनों (जैसे त्रिपुरा में रबर और बांस) का उपयोग करके नए स्टार्टअप्स और टेक्नोलॉजी को बढ़ावा देना है।
प्रश्न 7: हाल ही में किस देश ने 'ऑपरेशन गजब लिल हक' (Operation Ghazab Lil Haq) शुरू किया है?
  • A) इज़राइल
  • B) ईरान
  • C) अफगानिस्तान
  • D) पाकिस्तान
सही उत्तर: D) पाकिस्तान
व्याख्या: डूरंड रेखा विवाद के चलते अफगानिस्तान की एयर स्ट्राइक के जवाब में पाकिस्तान ने यह सैन्य ऑपरेशन चलाया है, जिसका अर्थ 'इंसाफ के लिए गुस्सा' है।
प्रश्न 8: आतंकवादियों और प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश ने 'स्नो लेपर्ड पुलिस बटालियन' तैनात की है?
  • A) लद्दाख
  • B) हिमाचल प्रदेश
  • C) उत्तराखंड
  • D) जम्मू कश्मीर
सही उत्तर: D) जम्मू कश्मीर
व्याख्या: यह जम्मू कश्मीर पुलिस की एक एलीट कमांडो यूनिट है जो -25 डिग्री सेल्सियस तापमान में लड़ने और हिमस्खलन जैसी प्राकृतिक आपदाओं का सामना करने में सक्षम है।
प्रश्न 9: 'विश्व दुर्लभ रोग दिवस' (Rare Disease Day) 2026 कब मनाया गया?
  • A) 27 फरवरी
  • B) 28 फरवरी
  • C) 29 फरवरी
  • D) 1 मार्च
सही उत्तर: B) 28 फरवरी
व्याख्या: यह दिवस दुर्लभ बीमारियों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल फरवरी के आखिरी दिन मनाया जाता है। 2026 में इसे 28 फरवरी को मनाया गया।
प्रश्न 10: भारत में शुरू की गई संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा बल की नई परियोजना मुख्य रूप से किस विषय पर केंद्रित है?
  • A) महिला सशक्तिकरण
  • B) सतत सड़क सुरक्षा वित्त पोषण
  • C) साइबर सुरक्षा
  • D) बाल शिक्षा
सही उत्तर: B) सतत सड़क सुरक्षा वित्त पोषण (Sustainable Road Safety Financing)
व्याख्या: संयुक्त राष्ट्र सड़क सुरक्षा कोष (UNRSF) द्वारा इस परियोजना का शुभारंभ नई दिल्ली में किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा कार्यक्रमों के वित्त पोषण के तरीकों में बदलाव लाना है।
प्रश्न 11: राष्ट्रीय विज्ञान दिवस (National Science Day) कब मनाया गया है?
  • A) 27 फरवरी
  • B) 28 फरवरी
  • C) 1 मार्च
  • D) 2 मार्च
सही उत्तर: B) 28 फरवरी
व्याख्या: सीबी रमन द्वारा 28 फरवरी 1928 को की गई 'रमन इफेक्ट' की खोज के सम्मान में हर साल 28 फरवरी को भारत में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है।
प्रश्न 12: प्राचीन भारतीय विज्ञान पर राष्ट्रीय सम्मेलन कहाँ आयोजित किया गया है?
  • A) आईआईटी दिल्ली
  • B) आईआईटी कानपुर
  • C) आईआईटी धनबाद
  • D) आईआईटी मद्रास
सही उत्तर: C) आईआईटी धनबाद
व्याख्या: हाल ही में प्राचीन भारतीय विज्ञान पर इस राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन आईआईटी धनबाद में किया गया है।
प्रश्न 13: साइबर क्राइम को रोकने के उद्देश्य से 'ऑपरेशन क्रैकडाउन' (Operation Crackdown) किस राज्य की पुलिस के द्वारा शुरू किया गया है?
  • A) उत्तर प्रदेश
  • B) मध्य प्रदेश
  • C) तेलंगाना
  • D) महाराष्ट्र
सही उत्तर: C) तेलंगाना
व्याख्या: बढ़ते साइबर अपराधों पर लगाम लगाने के लिए यह विशेष 'ऑपरेशन क्रैकडाउन' तेलंगाना की पुलिस द्वारा शुरू किया गया है।
प्रश्न 14: एनजीटी (NGT) ने किस राज्य को सुआव नदी को राप्ती नदी की सहायक नदी का दर्जा बहाल करने का निर्देश दिया है?
  • A) उत्तराखंड
  • B) उत्तर प्रदेश
  • C) बिहार
  • D) झारखंड
सही उत्तर: B) उत्तर प्रदेश
व्याख्या: नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने उत्तर प्रदेश सरकार को सुआव नदी के लिए यह निर्देश जारी किया है।
प्रश्न 15: भारत और किस देश ने एआई (AI) सहयोग को बढ़ावा देने के लिए एसआईटीएसी (SITAC) लॉन्च किया है?
  • A) स्वीडन
  • B) फ्रांस
  • C) अमेरिका
  • D) जापान
सही उत्तर: A) स्वीडन
व्याख्या: एसआईटीएसी (SITAC) का पूरा नाम स्वीडन इंडिया टेक्नोलॉजी एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कॉरिडोर है, जिसे भारत और स्वीडन ने एआई क्षेत्र में सहयोग के लिए लॉन्च किया है।
प्रश्न 16: देश का पहला सेमीकंडक्टर प्लांट कहाँ बनकर तैयार हुआ है?
  • A) महाराष्ट्र
  • B) कर्नाटक
  • C) तमिलनाडु
  • D) गुजरात
सही उत्तर: D) गुजरात
व्याख्या: गुजरात के साणंद में देश का पहला सेमीकंडक्टर प्लांट बनकर तैयार हो गया है, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 फरवरी को किया।
प्रश्न 17: डीआरडीओ (DRDO) ने कहाँ स्वदेशी 'वेरी शॉर्ट रेंज एयर डिफेंस सिस्टम मिसाइल' प्रणाली के लगातार तीन सफल उड़ान परीक्षण किए हैं?
  • A) पोखरण, राजस्थान
  • B) चांदीपुर, उड़ीसा
  • C) श्रीहरिकोटा, आंध्र प्रदेश
  • D) तिरुवनंतपुरम, केरल
सही उत्तर: B) चांदीपुर, उड़ीसा
व्याख्या: डीआरडीओ ने उड़ीसा के चांदीपुर स्थित इंटीग्रेटेड टेस्टिंग रेंज (ITR) में इन मिसाइल प्रणालियों का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है।
प्रश्न 18: ओपन एआई (Open AI) ने किसे अपना मुख्य लोक अधिकारी (Chief People Officer) नियुक्त किया है?
  • A) अरविंद केसी
  • B) राजन बजाज
  • C) उदय कोटक
  • D) आर विजय आनंद
सही उत्तर: A) अरविंद केसी
व्याख्या: हाल ही में ओपन एआई (Open AI) ने अरविंद केसी को अपने नए मुख्य लोक अधिकारी के रूप में नियुक्त किया है।
प्रश्न 19: केंद्रीय कृषि मंत्री ने तीन दिवसीय 'राष्ट्रीय पूसा कृषि विज्ञान मेला 2026' का उद्घाटन कहाँ किया?
  • A) लखनऊ
  • B) जयपुर
  • C) नई दिल्ली
  • D) चंडीगढ़
सही उत्तर: C) नई दिल्ली
व्याख्या: केंद्रीय कृषि मंत्री द्वारा इस तीन दिवसीय राष्ट्रीय पूसा कृषि विज्ञान मेले का शुभारंभ नई दिल्ली में किया गया है।
प्रश्न 20: पहली बार दुर्लभ 'स्वीप' (एक गोताखोर बत्तख की प्रजाति) को कहाँ देखा गया है?
  • A) दुधवा नेशनल पार्क
  • B) काजीरंगा नेशनल पार्क
  • C) जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क
  • D) मानस नेशनल पार्क
सही उत्तर: B) काजीरंगा नेशनल पार्क
व्याख्या: स्वम (स्वीप) नाम की एक अत्यंत दुर्लभ गोताखोर बत्तख की प्रजाति को असम के काजीरंगा नेशनल पार्क में पहली बार देखा गया है।

टिप्पणियाँ