23 March 2026 Current Affairs in Hindi | Top 30 GK MCQs | GK KA DOSE

23 मार्च 2026 डेली करंट अफेयर्स हिंदी में, टॉप 30 GK MCQs

23 March 2026 Current Affairs in Hindi | Top 30 Daily GK MCQs
प्रश्न 1: स्टॉकहोम जल पुरस्कार 2026 जीतने वाले सबसे युवा वैज्ञानिक कौन बने हैं?
  • A) डॉ. संजय तिवारी
  • B) कावे मदानी
  • C) विक्रम के. दोरईस्वामी
  • D) विलियम डेल रिंपल
उत्तर: B) कावे मदानी

विवरण: न्यूयॉर्क में रहने वाले ईरानी वैज्ञानिक कावे मदानी 44 वर्ष की आयु में यह पुरस्कार जीतने वाले सबसे युवा विजेता बन गए हैं।
प्रश्न 2: मार्च 2026 में अनुतिन चारवीराकुल किस देश के दोबारा प्रधानमंत्री चुने गए हैं?
  • A) इंडोनेशिया
  • B) थाईलैंड
  • C) मलेशिया
  • D) वियतनाम
उत्तर: B) थाईलैंड

विवरण: अनुतिन चारवीराकुल को थाईलैंड की संसद द्वारा दोबारा देश का प्रधानमंत्री चुना गया है।
प्रश्न 3: विश्व जल दिवस (World Water Day) 2026 कब मनाया गया?
  • A) 20 मार्च
  • B) 21 मार्च
  • C) 22 मार्च
  • D) 23 मार्च
उत्तर: C) 22 मार्च

विवरण: मीठे पानी के महत्व और जल संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए हर साल 22 मार्च को विश्व जल दिवस मनाया जाता है।
प्रश्न 4: 22 मार्च को मनाए गए 'विश्व जल दिवस 2026' की थीम क्या थी?
  • A) जल और जलवायु
  • B) सुरक्षित जल, सुरक्षित भविष्य
  • C) वाटर फॉर इंडस्ट्री
  • D) जल और लैंगिक समानता (Water and Gender)
उत्तर: D) जल और लैंगिक समानता (Water and Gender)

विवरण: इस वर्ष के विश्व जल दिवस की थीम 'जल और लैंगिक समानता' रखी गई है।
प्रश्न 5: नई दिल्ली में 'भारत विद्युत शिखर सम्मेलन 2026' का उद्घाटन किसने किया?
  • A) नरेंद्र मोदी
  • B) मनोहर लाल खट्टर
  • C) राजीव रंजन सिंह
  • D) राममोहन नायडू
उत्तर: B) मनोहर लाल खट्टर

विवरण: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने नई दिल्ली के यशोभूमि परिसर में इस सम्मेलन का उद्घाटन किया।
प्रश्न 6: भारत का पहला 'लीड प्लैटिनम प्री-सर्टिफिकेशन' (LEED Platinum Pre-certification) किस टाउनशिप प्रोजेक्ट को मिला है?
  • A) गिफ्ट सिटी गुजरात
  • B) मेट्रोपॉलिस (रिलायंस मेट सिटी)
  • C) नवी मुंबई टाउनशिप
  • D) स्मार्ट सिटी इंदौर
उत्तर: B) मेट्रोपॉलिस (रिलायंस मेट सिटी)

विवरण: हरियाणा के झज्जर में रिलायंस मेट सिटी द्वारा विकसित की जा रही 'मेट्रोपॉलिस' टाउनशिप को यह प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रमाण पत्र मिला है।
प्रश्न 7: लघु जल विद्युत विकास योजना के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल ने कितने करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी है?
  • A) 1500.50 करोड़
  • B) 2000 करोड़
  • C) 2584.60 करोड़
  • D) 3000 करोड़
उत्तर: C) 2584.60 करोड़

विवरण: वित्त वर्ष 2026-27 से 2031 तक के लिए इस योजना हेतु 2584.60 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है।
प्रश्न 8: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन गेमिंग और पैसे वाले खेलों (सट्टेबाजी) पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के लिए कौन सा अधिनियम लागू किया है?
  • A) डिजिटल सट्टेबाजी रोकथाम अधिनियम 2026
  • B) इंटरनेट गेमिंग अधिनियम 2026
  • C) साइबर सुरक्षा अधिनियम 2024
  • D) ऑनलाइन गेमिंग अधिनियम 2025
उत्तर: D) ऑनलाइन गेमिंग अधिनियम 2025

विवरण: यह कानून 18 मार्च 2026 से प्रभावी हो गया है, जो सट्टेबाजी और वित्तीय जोखिम वाले खेलों पर रोक लगाता है।
23 March 2026 Daily Current Affairs in Hindi, Top 30 GK MCQs for Exams, GK Ka Dose


प्रश्न 9: हाल ही में किस देश ने औपचारिक रूप से विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) से अपनी सदस्यता वापस ले ली है?
  • A) अमेरिका
  • B) अर्जेंटीना
  • C) ब्राजील
  • D) रूस
उत्तर: B) अर्जेंटीना

विवरण: 17 मार्च 2026 को अर्जेंटीना की WHO से सदस्यता की वापसी आधिकारिक रूप से प्रभावी हो गई है।
प्रश्न 10: महिला किसानों को सशक्त बनाने के लिए 'कृषि सखी पहल' किसने शुरू की है?
  • A) नाबार्ड
  • B) कृषि मंत्रालय
  • C) भारतीय कृषि बीमा कंपनी
  • D) वर्ल्ड बैंक
उत्तर: C) भारतीय कृषि बीमा कंपनी

विवरण: 2026 को अंतरराष्ट्रीय महिला किसान वर्ष घोषित किए जाने के अनुरूप भारतीय कृषि बीमा कंपनी ने इस पहल की शुरुआत की है।
प्रश्न 11: भारतीय नौसेना ने 'आईओएस सागर' (IOS Sagar) पहल के दूसरे संस्करण का आयोजन कहाँ किया?
  • A) विशाखापट्टनम
  • B) कोच्ची (केरल)
  • C) मुंबई
  • D) चेन्नई
उत्तर: B) कोच्ची (केरल)

विवरण: हिंद महासागर क्षेत्र के 16 मित्र देशों के नौसैनिकों को ट्रेनिंग देने के लिए इसका दूसरा संस्करण कोच्ची में आयोजित किया गया।
प्रश्न 12: चीन में भारत के नए राजदूत के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
  • A) विक्रम के. दोरईस्वामी
  • B) प्रदीप कुमार रावत
  • C) जावेद अशरफ
  • D) सुधीर कांत
उत्तर: A) विक्रम के. दोरईस्वामी

विवरण: वरिष्ठ राजनयिक विक्रम के. दोरईस्वामी को प्रदीप कुमार रावत के स्थान पर चीन में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया है।
प्रश्न 13: भारत का कौन सा शहर 'विश्व इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2028' की मेजबानी करेगा?
  • A) नई दिल्ली
  • B) बेंगलुरु
  • C) अहमदाबाद
  • D) भुवनेश्वर (ओडिशा)
उत्तर: D) भुवनेश्वर (ओडिशा)

विवरण: भारत पहली बार किसी विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा, जिसका आयोजन भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में होगा।
प्रश्न 14: नेपाल की पहली ट्रांसजेंडर महिला सांसद कौन बनी हैं?
  • A) भूमिका श्रेष्ठ
  • B) बालेंद्र शाह
  • C) कावे मदानी
  • D) सुप्रिया शर्मा
उत्तर: A) भूमिका श्रेष्ठ

विवरण: नेपाल की प्रख्यात ट्रांसजेंडर अधिकार कार्यकर्ता भूमिका श्रेष्ठ नेपाल की पहली ट्रांसजेंडर महिला सांसद बनी हैं।
प्रश्न 15: नेपाल के नए प्रधानमंत्री के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
  • A) पुष्प कमल दहल
  • B) बालेंद्र शाह
  • C) के.पी. शर्मा ओली
  • D) शेर बहादुर देउबा
उत्तर: B) बालेंद्र शाह

विवरण: हाल ही में बालेंद्र शाह नेपाल के नए प्रधानमंत्री बने हैं।
प्रश्न 16: हाल ही में किस राज्य की विधानसभा ने 'सार्वजनिक भर्ती एवं व्यावसायिक परीक्षा में अनुचित साधनों की रोकथाम विधेयक 2026' और 'धर्म की स्वतंत्रता विधेयक 2026' पारित किया है?
  • A) महाराष्ट्र
  • B) उत्तर प्रदेश
  • C) छत्तीसगढ़
  • D) मध्य प्रदेश
उत्तर: C) छत्तीसगढ़

विवरण: भर्ती परीक्षाओं में नकल रोकने और जबरन धर्मांतरण पर अंकुश लगाने के लिए छत्तीसगढ़ विधानसभा ने इन दोनों विधेयकों को मंजूरी दी है।
प्रश्न 17: 'यूपी क्लीन एयर मैनेजमेंट प्रोग्राम' के तहत वायु गुणवत्ता सुधारने के लिए वर्ल्ड बैंक किस राज्य को लगभग 300 मिलियन डॉलर की सहायता देगा?
  • A) उत्तर प्रदेश
  • B) दिल्ली
  • C) हरियाणा
  • D) पंजाब
उत्तर: A) उत्तर प्रदेश

विवरण: उत्तर प्रदेश में परिवहन, कृषि और उद्योगों से होने वाले उत्सर्जन को कम करने के लिए विश्व बैंक और सरकार के बीच यह समझौता हुआ है।
प्रश्न 18: केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने 100 करोड़ रुपये की 'एकीकृत एक्वा पार्क परियोजना' का शुभारंभ कहाँ किया है?
  • A) सिक्किम
  • B) कोच्ची (केरल)
  • C) अनंतनाग (जम्मू-कश्मीर)
  • D) नैनीताल (उत्तराखंड)
उत्तर: C) अनंतनाग (जम्मू-कश्मीर)

विवरण: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में ठंडे पानी की मत्स्य पालन के विकास को बढ़ावा देने के लिए इस परियोजना को मंजूरी दी गई है।
प्रश्न 19: स्कॉटिश इतिहासकार विलियम डेल रिंपल ने अपनी किस पुस्तक के लिए 'मार्क लिंटन इतिहास पुरस्कार 2026' जीता है?
  • A) द सिल्क रोड
  • B) द गोल्डन रोड
  • C) एंशिएंट इंडिया
  • D) द ग्रेट संशंस हैक
उत्तर: B) द गोल्डन रोड

विवरण: उनकी पुस्तक 'द गोल्डन रोड: हाउ एंशिएंट इंडिया ट्रांसफॉर्म द वर्ल्ड' के लिए उन्हें यह पुरस्कार मिला है।
प्रश्न 20: विधायकों की मदद के लिए 'विधान साथी' (Vidhan Saathi) नामक एआई (AI) चैटबॉट किस विधानसभा ने लॉन्च किया है?
  • A) महाराष्ट्र विधानसभा
  • B) छत्तीसगढ़ विधानसभा
  • C) दिल्ली विधानसभा
  • D) उत्तर प्रदेश विधानसभा
उत्तर: C) दिल्ली विधानसभा

विवरण: इस चैटबॉट के लॉन्च के साथ ही दिल्ली विधानसभा एआई का उपयोग करने वाली देश की पहली विधानसभा बन गई है।
प्रश्न 21: नई दिल्ली में आयोजित 'विश्व जल दिवस सम्मेलन 2026' का आयोजन किस मंत्रालय द्वारा किया गया?
  • A) पर्यावरण मंत्रालय
  • B) जलशक्ति मंत्रालय
  • C) कृषि मंत्रालय
  • D) पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय
उत्तर: B) जलशक्ति मंत्रालय

विवरण: 23 मार्च को नई दिल्ली में जलशक्ति मंत्रालय द्वारा इस सम्मेलन का आयोजन किया गया।
प्रश्न 22: 'विश्व जल दिवस सम्मेलन 2026' की थीम क्या थी?
  • A) वाटर एंड जेंडर
  • B) क्लीन वाटर
  • C) वाटर फॉर इंडस्ट्री
  • D) सेव वाटर
उत्तर: C) वाटर फॉर इंडस्ट्री

विवरण: नई दिल्ली में आयोजित इस सम्मेलन की मुख्य थीम 'वाटर फॉर इंडस्ट्री' (जल के लिए उद्योग) थी।
प्रश्न 23: हाल ही में 'एग्री यूथ पार्लियामेंट 2026' का उद्घाटन कहाँ किया गया?
  • A) गुवाहाटी (असम)
  • B) हैदराबाद (तेलंगाना)
  • C) भुवनेश्वर (ओडिशा)
  • D) इंफाल (मणिपुर)
उत्तर: D) इंफाल (मणिपुर)

विवरण: मणिपुर की राजधानी इंफाल स्थित केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में इसका उद्घाटन किया गया।
प्रश्न 24: स्कूली बच्चों के लिए 'मुफ्त नाश्ता योजना' शुरू करने की घोषणा किस राज्य के बजट में की गई है?
  • A) पश्चिम बंगाल
  • B) तमिलनाडु
  • C) तेलंगाना
  • D) आंध्र प्रदेश
उत्तर: C) तेलंगाना

विवरण: तेलंगाना सरकार ने अपने राज्य के स्कूलों में बच्चों के लिए मुफ्त नाश्ता योजना शुरू करने की घोषणा की है।
प्रश्न 25: "करुणा द पावर ऑफ कंपैशन" (Karuna The Power Of Compassion) नामक पुस्तक के लेखक कौन हैं?
  • A) धीरज काकड़िया
  • B) विश्वभूषण हरिश्चंद्रन
  • C) कैलाश सत्यार्थी
  • D) उर्जित पटेल
उत्तर: C) कैलाश सत्यार्थी

विवरण: नोबेल शांति पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी ने यह नई पुस्तक लिखी है।
प्रश्न 26: किस राज्य सरकार ने दरवाजे पर चिकित्सा देखभाल प्रदान करने के लिए 'द्वारे चिकित्सा' पहल शुरू करने की घोषणा की है?
  • A) ओडिशा
  • B) असम
  • C) पश्चिम बंगाल
  • D) बिहार
उत्तर: C) पश्चिम बंगाल

विवरण: पश्चिम बंगाल सरकार ने ब्लॉक स्तर पर कैंप के माध्यम से दरवाजे पर चिकित्सा सुविधा देने के लिए यह पहल शुरू की है।
प्रश्न 27: भारत का पहला 24/7 लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (एलपीजी - LPG) एटीएम कहाँ लॉन्च किया गया है?
  • A) नई दिल्ली
  • B) गुरुग्राम (हरियाणा)
  • C) नोएडा
  • D) मुंबई
उत्तर: B) गुरुग्राम (हरियाणा)

विवरण: गुरुग्राम में भारत का पहला एलपीजी एटीएम लॉन्च किया गया है जहाँ मात्र 2-3 मिनट में सिलेंडर रिफिल कराया जा सकता है।
प्रश्न 28: लियोनेल मेसी अपने करियर में 900 गोल करने वाले दुनिया के कौन से नंबर के फुटबॉलर बन गए हैं?
  • A) पहले
  • B) दूसरे
  • C) तीसरे
  • D) चौथे
उत्तर: B) दूसरे

विवरण: क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बाद मेसी दुनिया के दूसरे ऐसे फुटबॉलर बन गए हैं जिन्होंने 900 गोल का आंकड़ा छुआ है।
प्रश्न 29: 22 मार्च 2026 को किस राज्य का 114वां स्थापना दिवस मनाया गया?
  • A) राजस्थान
  • B) महाराष्ट्र
  • C) बिहार
  • D) ओडिशा
उत्तर: C) बिहार

विवरण: 22 मार्च को विश्व जल दिवस के साथ-साथ बिहार का 114वां स्थापना दिवस भी मनाया गया।
प्रश्न 30: नवगठित 'राष्ट्रीय दंत चिकित्सा आयोग' (National Dental Commission) के पहले अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
  • A) डॉ. संजय तिवारी
  • B) के. वेंकट रमनामूर्ति
  • C) प्रवीण एम. खूजा
  • D) डॉ. मोहन यादव
उत्तर: A) डॉ. संजय तिवारी

विवरण: डॉ. संजय तिवारी को इस नवगठित आयोग का पहला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

टिप्पणियाँ