24 March 2026 Current Affairs in Hindi | PM Modi Record & Top 23 MCQs)

24 March 2026 Current Affairs in Hindi | डेली करंट अफेयर्स MCQs

राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय ख़बरें
Q1. हाल ही में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापू राममोहन नायडू ने किस राज्य से 'फेयर से फुर्सत' योजना की शुरुआत की है?
  • A) उत्तर प्रदेश
  • B) मध्य प्रदेश
  • C) राजस्थान
  • D) गुजरात
उत्तर: B) मध्य प्रदेश (रीवा से रायपुर के बीच पहली उड़ान के साथ)।
Q2. किस राज्य सरकार ने अपने बजट में सबसे गरीब परिवारों के लिए 'मुख्यमंत्री अपना सूखे परिवार' योजना शुरू करने की घोषणा की है?
  • A) उत्तराखंड
  • B) हिमाचल प्रदेश
  • C) असम
  • D) पंजाब
उत्तर: B) हिमाचल प्रदेश
Q3. पश्चिमी एशिया में बढ़ते तनाव के कारण भारतीय निर्यातकों को नुकसान से बचाने के लिए 'रिलीफ योजना (RELIEF) 2026' किस मंत्रालय ने शुरू की है?
  • A) वित्त मंत्रालय
  • B) रक्षा मंत्रालय
  • C) वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय
  • D) विदेश मंत्रालय
उत्तर: C) वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय (इस योजना का बजट 497 करोड़ रुपये है)।
Q4. वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए भारत का अग्रणी कपड़ा निर्यातक राज्य कौन सा बन गया है?
  • A) गुजरात
  • B) महाराष्ट्र
  • C) तमिलनाडु
  • D) कर्नाटक
उत्तर: C) तमिलनाडु (गुजरात और महाराष्ट्र को पछाड़कर)।
Q5. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 120 मेगावाट क्षमता वाली 'लोअर कोपली जलविद्युत परियोजना' का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किस राज्य में किया है?
  • A) अरुणाचल प्रदेश
  • B) असम
  • C) सिक्किम
  • D) मेघालय
उत्तर: B) असम
24 मार्च 2026 के ताज़ा और सबसे महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) हिंदी में


Q6. हाल ही में 'छप गारस नांगकेई' नामक समुद्री केकड़े की एक नई प्रजाति कहाँ खोजी गई है?
  • A) केरल
  • B) गोवा
  • C) महाराष्ट्र
  • D) ओडिशा
उत्तर: B) गोवा
अंतरराष्ट्रीय ख़बरें और सूचकांक
Q7. इंस्टिट्यूट फॉर इकोनॉमिक्स एंड पीस द्वारा जारी 'वैश्विक आतंकवाद सूचकांक 2026' में भारत को कौन सा स्थान मिला है?
  • A) 10वां
  • B) 12वां
  • C) 13वां
  • D) 15वां
उत्तर: C) 13वां (पहले स्थान पर पाकिस्तान है)।
Q8. स्काई ट्रैक्स की सर्वश्रेष्ठ हवाई अड्डों की ग्लोबल टॉप-30 रैंकिंग में शामिल होने वाला एकमात्र भारतीय एयरपोर्ट कौन सा है?
  • A) छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट
  • B) केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट
  • C) इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट
  • D) राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट
उत्तर: C) इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (दिल्ली) (28वां स्थान)।
Q9. कैमरून में आयोजित होने वाले विश्व व्यापार संगठन (WTO) के 14वें मंत्रीस्तरीय सम्मेलन में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कौन करेंगे?
  • A) एस जयशंकर
  • B) पीयूष गोयल
  • C) निर्मला सीतारमण
  • D) अमित शाह
उत्तर: B) पीयूष गोयल
नियुक्तियां एवं व्यक्ति विशेष
Q10. 8930 दिनों के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए भारत में सबसे लंबे समय तक निर्वाचित सरकार के प्रमुख कौन बन गए हैं?
  • A) पवन कुमार चामलिंग
  • B) नवीन पटनायक
  • C) नरेंद्र मोदी
  • D) ज्योति बसु
उत्तर: C) नरेंद्र मोदी (सिक्किम के पवन कुमार चामलिंग को पीछे छोड़कर)।
Q11. जनगणना 2027 का ब्रांड एंबेसडर किसे नियुक्त किया गया है?
  • A) अमिताभ बच्चन
  • B) सुदर्शन पटनायक
  • C) महेंद्र सिंह धोनी
  • D) सचिन तेंदुलकर
उत्तर: B) सुदर्शन पटनायक (प्रसिद्ध रेत कलाकार)।
Q12. राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण द्वारा आक्रामक विदेशी प्रजातियों से निपटने के लिए गठित विशेषज्ञ समिति का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है?
  • A) धनंजय मोहन
  • B) प्रवीण वशिष्ठ
  • C) अरुण मामेन
  • D) के वेंकट रमन
उत्तर: A) धनंजय मोहन
पुरस्कार एवं सम्मान
Q13. किस भारतीय अभिनेत्री को ब्रिटेन के हाउस ऑफ कॉमंस में 'महिला सशक्तिकरण पुरस्कार' से सम्मानित किया गया है?
  • A) विद्या बालन
  • B) दीपिका पादुकोण
  • C) ऋतुपर्णा सेन गुप्ता
  • D) प्रियंका चोपड़ा
उत्तर: C) ऋतुपर्णा सेन गुप्ता
Q14. चिकित्सा एवं मधुमेह के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए किस केंद्रीय मंत्री को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?
  • A) डॉ. मनसुख मांडविया
  • B) डॉ. जितेंद्र सिंह
  • C) राजनाथ सिंह
  • D) पीयूष गोयल
उत्तर: B) डॉ. जितेंद्र सिंह
महत्वपूर्ण दिवस एवं महोत्सव
Q15. विश्व मौसम विज्ञान दिवस 2026 कब मनाया गया?
  • A) 21 मार्च
  • B) 22 मार्च
  • C) 23 मार्च
  • D) 24 मार्च
उत्तर: C) 23 मार्च (थीम: आज का अवलोकन कल की सुरक्षा)।
Q16. भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि देने के लिए 'शहीद दिवस' कब मनाया गया?
  • A) 21 मार्च
  • B) 22 मार्च
  • C) 23 मार्च
  • D) 24 मार्च
उत्तर: C) 23 मार्च
Q17. कार्बन बाजारों पर आधारित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 'प्रकृति 2026' किस शहर में शुरू हुआ है?
  • A) नई दिल्ली
  • B) हैदराबाद
  • C) पुणे
  • D) लखनऊ
उत्तर: A) नई दिल्ली
Q18. हाल ही में 'सरहुल महोत्सव' कहाँ मनाया गया है?
  • A) छत्तीसगढ़
  • B) ओडिशा
  • C) झारखंड
  • D) बिहार
उत्तर: C) झारखंड
Q19. नॉर्थ ईस्ट इंडिया फिल्म फेस्टिवल 2026 का तीसरा संस्करण कहाँ आयोजित किया गया है?
  • A) गुवाहाटी (असम)
  • B) शिलांग (मेघालय)
  • C) इंफाल (मणिपुर)
  • D) कोहिमा (नागालैंड)
उत्तर: C) इंफाल (मणिपुर)
खेल एवं रक्षा (Sports & Defence)
Q20. T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम उम्र (15 साल) में शतक बनाने वाली महिला खिलाड़ी फेनी उटागुसी मानिंदे किस देश की हैं?
  • A) दक्षिण अफ्रीका
  • B) जिम्बाब्वे
  • C) केन्या
  • D) रवांडा
उत्तर: D) रवांडा
Q21. फरवरी 2026 के लिए महिला वर्ग में 'ICC प्लेयर ऑफ द मंथ' का अवार्ड किसे मिला है?
  • A) स्मृति मंधाना
  • B) अरुंधति रेड्डी
  • C) हरमनप्रीत कौर
  • D) एलिसा हीली
उत्तर: B) अरुंधति रेड्डी (भारत) (नोट: पुरुष वर्ग में पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान को मिला)।
Q22. 49वीं योनेक्स-सनराइज जूनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 (अंडर-19) का आयोजन किस राज्य में किया जाएगा?
  • A) असम
  • B) सिक्किम
  • C) मिजोरम
  • D) नागालैंड
उत्तर: B) सिक्किम
Q23. भारतीय नौसेना के नए स्टील्थ फ्रिगेट 'आईएनएस तारागिरी (F41)' को कहाँ नौसेना की सेवा में शामिल किया जाएगा?
  • A) कोच्चि
  • B) विशाखापत्तनम
  • C) मुंबई
  • D) चेन्नई
उत्तर: B) विशाखापत्तनम

टिप्पणियाँ