30 April 2026 Current Affairs in Hindi | SSC, Bank, Railway

6 मार्च 2026 करंट अफेयर्स MCQs: प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए दैनिक क्विज

Daily Current Affairs MCQs and Quiz for 6 March 2026 Competitive Exams

6 मार्च 2026 के टॉप 10 करंट अफेयर्स MCQs
Q1. हाल ही में प्रसिद्ध 'अट्टुकल पोंगल' (Attukal Pongal) त्यौहार कहाँ मनाया गया?
  • A) तमिलनाडु
  • B) केरल
  • C) तेलंगाना
  • D) महाराष्ट्र
उत्तर: B) केरल

व्याख्या: अट्टुकल पोंगल केरल के तिरुवनंतपुरम में मनाया जाने वाला एक प्रसिद्ध धार्मिक उत्सव है। यह देवी अट्टूकल भगवती को समर्पित है और यह केवल महिलाओं द्वारा 10 दिनों तक मनाया जाता है।
Q2. भारत का पहला एआई आधारित (AI-driven) कौशल जनगणना (स्किल सेंसर) 'सक्षम' कहाँ लॉन्च किया गया?
  • A) नई दिल्ली
  • B) बेंगलुरु
  • C) मुंबई
  • D) हैदराबाद
उत्तर: C) मुंबई

व्याख्या: 'सक्षम' भारत का पहला एआई आधारित कौशल जनगणना है जिसे मुंबई में शुरू किया गया है। इसके तहत 18 से 40 वर्ष के युवाओं का घर-घर जाकर सर्वे किया जाएगा ताकि उनके कौशल का पता लगाकर उन्हें रोजगार से जोड़ा जा सके।
Q3. दुनिया का सबसे बड़ा दूरसंचार सम्मेलन 'मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2026' का आयोजन कहाँ किया गया?
  • A) जिनेवा, स्विट्जरलैंड
  • B) बार्सिलोना, स्पेन
  • C) पेरिस, फ्रांस
  • D) नई दिल्ली, भारत
उत्तर: B) बार्सिलोना, स्पेन

व्याख्या: मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2026 का 37वां संस्करण 2 से 5 मार्च तक बार्सिलोना, स्पेन में आयोजित किया गया। इस सम्मेलन की थीम "द आईक्यू एरा" (The IQ Era) थी।
Q4. 138 साल पुराना 'हट्टी रिसाला' उत्सव किस राज्य में मनाया गया?
  • A) महाराष्ट्र
  • B) राजस्थान
  • C) मध्य प्रदेश
  • D) गुजरात
उत्तर: A) महाराष्ट्र

व्याख्या: हट्टी रिसाला उत्सव महाराष्ट्र के जालना शहर में होली के अगले दिन मनाई जाने वाली 138 साल से अधिक पुरानी पारंपरिक शोभा यात्रा है।
Q5. माँ से बच्चे में एचआईवी (HIV) और सिफलिस के संक्रमण को पूरी तरह से खत्म करने वाला यूरोपीय संघ (EU) का पहला देश कौन सा बन गया है?
  • A) नॉर्वे
  • B) स्वीडन
  • C) डेनमार्क
  • D) फिनलैंड
उत्तर: C) डेनमार्क

व्याख्या: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा प्रमाणित डेनमार्क, यूरोपियन यूनियन का पहला देश बन गया है जिसने माँ से बच्चे में एचआईवी और सिफलिस के संक्रमण को पूरी तरह से खत्म कर दिया है।
Q6. हाल ही में संयुक्त राष्ट्र ने किस देश की 'क्लीन कुकिंग परियोजना' को मंजूरी दी है?
  • A) भारत
  • B) श्रीलंका
  • C) म्यांमार
  • D) भूटान
उत्तर: C) म्यांमार

व्याख्या: संयुक्त राष्ट्र ने म्यांमार की क्लीन कुकिंग परियोजना को मंजूरी दे दी है, जो दक्षिण कोरिया के सहयोग से चल रही है। इसके तहत धुआं कम करने और वनों की कटाई रोकने के लिए पारंपरिक चूल्हों की जगह कुशल चूल्हे वितरित किए जाते हैं।
Q7. भारतीय जन औषधि सप्ताह 2026 कब से कब तक मनाया गया?
  • A) 1 मार्च से 5 मार्च
  • B) 2 मार्च से 8 मार्च
  • C) 4 मार्च से 10 मार्च
  • D) 1 मार्च से 7 मार्च
उत्तर: D) 1 मार्च से 7 मार्च

व्याख्या: भारतीय जन औषधि सप्ताह 2026 का आयोजन 1 मार्च से लेकर 7 मार्च 2026 तक किया गया। इसकी थीम "जन औषधि इज अफोर्डेबल टू रिलायबल हेल्थ एंड सेविंग" थी।
Q8. अंतरराष्ट्रीय निरस्त्रीकरण और अप्रसार जागरूकता दिवस कब मनाया जाता है?
  • A) 1 मार्च
  • B) 3 मार्च
  • C) 4 मार्च
  • D) 5 मार्च
उत्तर: D) 5 मार्च

व्याख्या: सामूहिक विनाश के हथियारों के खतरों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल 5 मार्च को अंतरराष्ट्रीय निरस्त्रीकरण और अप्रसार जागरूकता दिवस मनाया जाता है।
Q9. श्रीनगर सेंट्रल जेल की पहली महिला अधीक्षक कौन बनी हैं?
  • A) सिमरन बाला
  • B) सबा शोल
  • C) प्रिया नायर
  • D) सोनाली मिश्रा
उत्तर: B) सबा शोल

व्याख्या: सबा शोल श्रीनगर सेंट्रल जेल की पहली महिला अधीक्षक बनी हैं और वह इस बड़े पद पर पहुंचने वाली पहली कश्मीरी महिला प्रमुख हैं।
Q10. 'पात्र निर्माता आयातक योजना' (Eligible Manufacturer Importer Scheme) किसने शुरू की है?
  • A) भारतीय रिजर्व बैंक (RBI)
  • B) सेंट्रल बोर्ड ऑफ इनडायरेक्ट टैक्सेस एंड कस्टम्स (CBIC)
  • C) नीति आयोग
  • D) वित्त मंत्रालय
उत्तर: B) सेंट्रल बोर्ड ऑफ इनडायरेक्ट टैक्सेस एंड कस्टम्स (CBIC)

व्याख्या: सेंट्रल बोर्ड ऑफ इनडायरेक्ट टैक्सेस एंड कस्टम्स (CBIC) ने यह नई योजना शुरू की है। इसका मुख्य लक्ष्य विश्वसनीय निर्माताओं को कस्टम ड्यूटी का तुरंत भुगतान किए बिना आयातित सामान की क्लीयरेंस की सुविधा देना है, जिससे उनके वर्किंग कैपिटल और कैश फ्लो में सुधार हो सके।

टिप्पणियाँ