- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
8 मार्च 2026: दैनिक करेंट अफेयर्स (Daily Current Affairs MCQs)
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए 8 मार्च 2026 के सबसे महत्वपूर्ण और नए करंट अफेयर्स के बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) यहाँ दिए गए हैं। SSC, Banking, UPSC और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए सर्वश्रेष्ठ और सटीक प्रश्न-उत्तर।
प्रश्न 1. हाल ही में बिहार के नए राज्यपाल के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
- A) आर एन रवि
- B) राजेंद्र विश्वनाथ अरलेकर
- C) सैयद अता हसनैन
- D) सीवी आनंद बोस
सही उत्तर: C) सैयद अता हसनैन
विवरण: हाल ही में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू जी ने कई राज्यों के राज्यपाल बदले हैं, जिनमें सैयद अता हसनैन को बिहार का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

प्रश्न 2. सेबी (SEBI) ने सोशल मीडिया पर भ्रामक वित्तीय सलाह और पोस्ट की निगरानी के लिए कौन सा एआई (AI) टूल लॉन्च किया है?
- A) त्रिनेत्र
- B) सुदर्शन
- C) सारथी 2.0
- D) सेवा
सही उत्तर: B) सुदर्शन
विवरण: सेबी डिजिटल मॉनिटरिंग को मजबूत करने के लिए 'सुदर्शन' नामक एआई टूल का उपयोग करेगा, जो इंटरनेट पर मौजूद ऑडियो, वीडियो और लिखित कंटेंट को ट्रैक करेगा और अनरजिस्टर्ड वित्तीय सलाहकारों की भ्रामक पोस्ट को हटा देगा।

प्रश्न 3. भारत में 'जन औषधि दिवस' कब मनाया गया है?
- A) 1 मार्च
- B) 4 मार्च
- C) 5 मार्च
- D) 7 मार्च
सही उत्तर: D) 7 मार्च
विवरण: किफायती और उच्च गुणवत्ता वाली जेनेरिक दवाओं के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए हर साल 7 मार्च को जन औषधि दिवस मनाया जाता है और 2026 में इसका आठवां संस्करण मनाया गया है।

प्रश्न 4. भारत का पहला रिवराइन (नदी किनारे) लाइट हाउस किस राष्ट्रीय जलमार्ग पर बनाया जा रहा है?
- A) नेशनल वाटर वेज-1
- B) नेशनल वाटर वेज-2
- C) नेशनल वाटर वेज-3
- D) नेशनल वाटर वेज-4
सही उत्तर: B) नेशनल वाटर वेज-2
विवरण: शिपिंग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल की घोषणा के अनुसार, भारत का पहला नदी किनारे स्थित लाइट हाउस असम में ब्रह्मपुत्र नदी पर राष्ट्रीय जलमार्ग-2 (National Waterways 2) पर बनाया जाएगा।

प्रश्न 5. एसमंड बी मार्टिन 2026 पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय कौन बन गई हैं?
- A) डॉ. टेसी थॉमस
- B) वर्षा देशपांडे
- C) सोनाली घोष
- D) डॉ. कृति कारंत
सही उत्तर: D) डॉ. कृति कारंत
विवरण: बेंगलुरु के 'सेंटर फॉर वाइल्ड लाइफ स्टडीज' की सीईओ डॉ. कृति कारंत को वन्य जीव संरक्षण के लिए रॉयल ज्योग्राफिकल सोसाइटी द्वारा प्रतिष्ठित एसमंड बी मार्टिन पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया गया है।

प्रश्न 6. महिला उद्यमियों और स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने के लिए 'हर स्टार्ट 5.0' (Her Start 5.0) प्लेटफॉर्म किस राज्य द्वारा लॉन्च किया गया है?
- A) गुजरात
- B) महाराष्ट्र
- C) केरल
- D) राजस्थान
सही उत्तर: A) गुजरात
विवरण: गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने महिला संचालित स्टार्टअप्स को मार्गदर्शन और नेटवर्किंग के अवसर प्रदान करने के लिए गुजरात यूनिवर्सिटी से 'हर स्टार्ट 5.0' प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है।

प्रश्न 7. वर्ष 2026 में किस देश ने 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है?
- A) फ्रांस
- B) ऑस्ट्रेलिया
- C) इंडोनेशिया
- D) दक्षिण कोरिया
सही उत्तर: C) इंडोनेशिया
विवरण: बच्चों को हानिकारक ऑनलाइन सामग्री से बचाने के लिए इंडोनेशिया ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए TikTok, YouTube, Instagram जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है।

प्रश्न 8. उन्नत ब्रेन को-प्रोसेसर विकसित करने के उद्देश्य से 'मून शॉट प्रोजेक्ट' किसने लॉन्च किया है?
- A) IISc बेंगलुरु
- B) IIT मद्रास
- C) IIT बॉम्बे
- D) DRDO
सही उत्तर: A) IISc बेंगलुरु
विवरण: IISc बेंगलुरु ने मून शॉट प्रोजेक्ट शुरू किया है, जिसके तहत एआई (AI) का उपयोग करके एक ऐसी न्यूरोमॉर्फिक चिप विकसित की जाएगी जो मस्तिष्क के उस हिस्से के लिए को-प्रोसेसर के रूप में काम करेगी जो काम करना बंद कर चुका है।

प्रश्न 9. भारत के औषधि नियंत्रक जनरल (Drug Controller General of India) के रूप में किसका कार्यकाल हाल ही में एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया गया है?
- A) प्रवीण कुमार श्रीवास्तव
- B) डॉ. राजीव सिंह रघुवंशी
- C) सुनील पालीवाल
- D) रविंद्र कुमार अग्रवाल
सही उत्तर: B) डॉ. राजीव सिंह रघुवंशी
विवरण: केंद्र सरकार ने डॉ. राजीव सिंह रघुवंशी को फिर से भारत के मुख्य ड्रग रेगुलेटरी अथॉरिटी, ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) के पद पर नियुक्त करते हुए उनका कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया है।

प्रश्न 10. SBI जनरल इंश्योरेंस ने हाल ही में किसे अपना नया ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है?
- A) महेंद्र सिंह धोनी
- B) रोहित शर्मा
- C) पंकज त्रिपाठी
- D) शाहरुख खान
सही उत्तर: C) पंकज त्रिपाठी
विवरण: प्रसिद्ध अभिनेता पंकज त्रिपाठी को SBI जनरल इंश्योरेंस ने अपना नया ब्रांड एंबेसडर बनाया है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें