13 April 2026 Daily Current Affairs in Hindi | Top 27 Questions

डेली करेंट अफेयर्स: 13 April 2026 के टॉप महत्वपूर्ण प्रश्न

डेली करेंट अफेयर्स 13 अप्रैल 2026 - Railway और SSC के टॉप महत्वपूर्ण प्रश्न


नमस्कार दोस्तों! यदि आप रेलवे, SSC, Bank या किसी अन्य सरकारी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो रोज़ाना करेंट अफेयर्स (Daily Current Affairs) से अपडेट रहना बेहद ज़रूरी है। आज के इस ब्लॉग पोस्ट में हम आपके लिए 13 अप्रैल 2026 के 27 सबसे महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स लेकर आए हैं। इन्हें याद रखने में आसानी के लिए पॉइंट-वाइज़ और सरल भाषा में नीचे दिया गया है:

1. 13 अप्रैल 2026 को जालियांवाला बाग हत्याकांड की 107वीं वर्षगांठ मनाई गई है।
2. भारतीय सेना की त्रिशक्ति कोर ने उत्तरी सिक्किम में भूस्खलन और भारी बर्फबारी में फंसे 100 से अधिक पर्यटकों को बचाने के लिए 'ऑपरेशन हिमसेतु' चलाया है।
3. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में भारत के पहले 3D तकनीक पर आधारित 'छत्रपति शिवाजी महाराज इमर्सिव मल्टीडायमेंशनल म्यूजियम' का उद्घाटन किया है।
4. नासा (NASA) ने प्रशांत महासागर में अपने आर्टेमिस-2 (Artemis-2) मिशन के सफलतापूर्वक स्प्लैश डाउन के लिए 'ओरियन' (Orion) अंतरिक्ष यान का उपयोग किया है।
5. भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने सिंधी भाषा दिवस के अवसर पर भारतीय संविधान का सिंधी भाषा में नवीनतम संस्करण (देवनागरी और फारसी लिपियों में) लॉन्च किया है।
6. ब्राज़ील की महिला क्रिकेटर 'लौरा कार्डोसो' (Laura Cardoso) T20 अंतरराष्ट्रीय के किसी एक मैच में नौ विकेट लेने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर बन गई हैं।
7. अंतरिक्ष यात्रियों को मंगल ग्रह पर हानिकारक ब्रह्मांडीय किरणों से बचाने के लिए अहमदाबाद के 'आका स्पेस स्टूडियो' ने एशिया का पहला 3D प्रिंटेड मंगल विकिरण रोधी कवच सफलतापूर्वक विकसित किया है।
8. भोपाल स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय भारत का पहला ऐसा कार्यालय बन गया है जहां दिव्यांग आवेदकों के लिए ब्रेल लिपि और सांकेतिक भाषा सेवाएं शुरू की गई हैं।
9. रग्बी प्रीमियर लीग 2026 का दूसरा संस्करण 26 से 28 जून 2026 तक हैदराबाद के गाचीबोवली स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।
10. वर्ल्ड इनइक्वैलिटी लैब की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में भूमि असमानता सबसे अधिक केरल राज्य में पाई गई है, जहाँ गिनी गुणांक सबसे अधिक 90 दर्ज किया गया है।
11. चुनाव आयोग ने पुडुचेरी विधानसभा चुनाव 2026 में मतदान केंद्रों पर मतदाताओं का स्वागत करने के लिए साड़ी पहने हुए 'नीला' नामक रोबोट को तैनात किया है।
12. एनटीपीसी (NTPC) ने भारत में परमाणु ऊर्जा परियोजनाओं के विकास के लिए फ्रांस की 'इलेक्ट्रिसिटी डी फ्रांस' (EDF) कंपनी के साथ एक MoU पर हस्ताक्षर किए हैं।
13. चीन के निंगबो में आयोजित बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप 2026 में भारत के 20 वर्षीय युवा शटलर 'आयुष शेट्टी' ने पुरुष एकल (Men's Singles) में रजत पदक (Silver Medal) जीता है।
14. प्रसिद्ध भारतीय पार्श्व गायिका आशा भोसले जी का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया है; उन्हें वर्ष 2008 में पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया गया था।
15. गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल IPL में 4000 रन बनाने वाले सबसे युवा भारतीय खिलाड़ी (26 साल 216 दिन) बन गए हैं, जिन्होंने विराट कोहली का पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
16. केंद्रीय कैबिनेट ने अरुणाचल प्रदेश में 'कलाई-II' (1200 मेगावाट) और 'कमला' (1720 मेगावाट) पनबिजली (हाइड्रो पावर) परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है।
17. जलवायु परिवर्तन और अंटार्कटिका में बर्फ पिघलने के कारण आईयूसीएन (IUCN) ने 'एम्परर पेंग्विन' (Emperor Penguin) को अपनी रेड डाटा लिस्ट में लुप्तप्राय (Endangered) घोषित कर दिया है।
18. किगाली प्रोटोकॉल के तहत भारत सरकार ने घोषणा की है कि 31 दिसंबर 2027 के बाद ओजोन क्षयकारी पदार्थ हाइड्रोफ्लोरोकार्बन (HFC) गैस के उत्पादन को पर्यावरण मंजूरी नहीं दी जाएगी।
19. सीबीएसई (CBSE) नए शैक्षिक सत्र 2026-27 से कक्षा 3 से कक्षा 8 तक के छात्रों के लिए 'कंप्यूटेशनल थिंकिंग' और 'आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI)' का नया पाठ्यक्रम शुरू करेगा।
20. 13 अप्रैल 1984 में भारतीय सेना द्वारा चलाए गए 'ऑपरेशन मेघदूत' की सफलता का जश्न मनाने के लिए 13 अप्रैल को सियाचिन दिवस मनाया गया है।
21. हवासोंग-11GA (Hwasong-11GA) उत्तर कोरिया द्वारा विकसित और हाल ही में परीक्षण की गई एक कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल है।
22. बाल अधिकारों और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार 2026 नोबेल शांति पुरस्कार विजेता 'कैलाश सत्यार्थी' को दिया जाएगा।
23. उलानबाटर (मंगोलिया) में आयोजित एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप के पुरुषों के 50 किग्रा वर्ग में भारत के 'विश्वनाथ सुरेश' ने स्वर्ण पदक (Gold Medal) जीता है।
24. राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के तहत एनसीईआरटी (NCERT) द्वारा नौवीं कक्षा के लिए जारी की गई हिंदी की नई पुस्तक का नाम 'गंगा' रखा गया है।
25. आनंद कुमार पाल ने भारत के वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग में मुख्य सलाहकार (लागत) का कार्यभार संभाल लिया है।
26. 'निजार अमेदी' (Nizar Amedi) को इराक के नए राष्ट्रपति के रूप में नियुक्त किया गया है।
27. 'प्रणय वर्मा' को बेल्जियम और यूरोपीय संघ (EU) में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है।

टिप्पणियाँ