डेली करेंट अफेयर्स: 06 मई 2026 | महत्वपूर्ण राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय घटनाक्रम
सरकारी नौकरी (SSC CGL, CHSL, RRB NTPC, Group D, IBPS PO/Clerk, UPSC, NDA आदि) की तैयारी कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए 'करेंट अफेयर्स' (Current Affairs) हमेशा से ही सबसे स्कोरिंग और निर्णायक विषय साबित होता है। जनरल अवेयरनेस के सेक्शन में अधिकतम अंक प्राप्त करने के लिए देश-दुनिया की ताज़ा घटनाओं से अपडेट रहना बेहद ज़रूरी है। छात्रों की इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए, हमने 06 मई 2026 के 22 महत्वपूर्ण प्रश्नों और उनसे जुड़े Static GK का यह विशेष ब्लॉग पोस्ट तैयार किया है।
भाग 1: राष्ट्रीय परिदृश्य (National Affairs)
पश्चिम बंगाल के 18वें विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने प्रचंड बहुमत हासिल कर लिया है। राज्य की कुल 294 विधानसभा सीटों में से BJP ने 206 सीटें जीतकर ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली TMC के 15 साल पुराने शासन को समाप्त कर दिया है।
Static GK: हाल ही में असम में BJP ने 126 में से 82 सीटें जीती हैं। बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (BJP) बने हैं।केंद्र सरकार ने PMMSY के तहत झारखंड के हजारीबाग जिले को भारत का पहला मोती पालन क्लस्टर घोषित किया है। इसमें लगभग 22 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है।
Static GK: झारखंड की राजधानी रांची है, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार हैं। PM मत्स्य संपदा योजना 10 सितंबर 2020 को शुरू हुई थी।कर्नाटक सरकार ने बेंगलुरु में भारत के पहले राज्य नेतृत्व वाले 'Space Technology Center of Excellence' का शुभारंभ किया है। इसे कर्नाटक इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी सोसाइटी द्वारा विकसित किया गया है।
Static GK: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया हैं। यहाँ बांदीपुर और नागरहोल नेशनल पार्क स्थित हैं। यह पीरियड लीव लागू करने वाला पहला राज्य भी है।ICAR के आंकड़ों के अनुसार, 2025 में तमिलनाडु (6.85 लाख टन) ने गुजरात को पीछे छोड़कर मछली उत्पादन में पहला स्थान प्राप्त किया है। भारत का कुल उत्पादन 35.7 लाख टन रहा।
Static GK: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन हैं (आत्मकथा: उंगलिल ओरुवन)। नए राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर हैं।भारतीय नौसेना ने अंडमान निकोबार के स्वराज द्वीप (राधानगर बीच) पर समुद्र के भीतर 2400 वर्ग मीटर का तिरंगा फहराकर विश्व रिकॉर्ड बनाया है।
Static GK: पोर्ट ब्लेयर का नया नाम 'श्री विजयपुरम' है। हैवलॉक द्वीप को अब 'स्वराज द्वीप' कहा जाता है। बैरन द्वीप भारत का एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी है।भाग 2: रक्षा, अंतरिक्ष और महत्वपूर्ण ऑपरेशन्स
NCB ने 'ऑपरेशन व्हाइट स्ट्राइक' के तहत मुंबई क्षेत्र में एक बड़े ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ कर 349 किलोग्राम कोकीन जब्त की है।
'बालिकातन 2026' संयुक्त सैन्य अभ्यास अमेरिका और फिलीपींस के बीच आयोजित किया जा रहा है।
Static GK: फिलीपींस की राजधानी मनीला और मुद्रा 'पीसो' है। राष्ट्रपति फर्डिनांड आर. मार्कोस जूनियर हैं।'डैंप' (Dark Matter Particle Explorer) नामक उपग्रह चीन द्वारा विकसित किया गया है, जो डार्क मैटर की खोज करेगा।
Static GK: चीन की राजधानी बीजिंग और मुद्रा रेनमिनबी है। चीन कोयला और स्टील का सबसे बड़ा उत्पादक है।भारत का पहला AI ऑर्बिटल डेटा सेंटर सैटेलाइट 'पाथकाइंड' जल्द लॉन्च होगा। इसे स्टार्टअप 'पिक्सेल' और 'सर्वम' ने मिलकर बनाया है।
भाग 3: अंतर्राष्ट्रीय घटनाक्रम (International Affairs)
जीवाश्म ईंधन को चरणबद्ध तरीके से खत्म करने पर पहले अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी कोलंबिया और नीदरलैंड्स ने सांता मार्टा (कोलंबिया) में की।
USTR द्वारा जारी इस रिपोर्ट में भारत को चीन और रूस के साथ 'प्राथमिकता निगरानी सूची' (Priority Watch List) में रखा गया है।
प्रवासन और शरणार्थियों के मुद्दों पर चर्चा के लिए इस मंच का आयोजन अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में किया जाएगा।
कनाडा 'यूरोपीय राजनीतिक समुदाय' (EPC) में शामिल होने वाला पहला गैर-यूरोपीय देश बन गया है।
Static GK: कनाडा की राजधानी ओटावा है। भारतीय संविधान में 'सशक्त केंद्र' और 'राज्यपाल की नियुक्ति' कनाडा से ली गई है।भाग 4: महत्वपूर्ण नियुक्तियां (Appointments)
सांसद के. सी. वेणुगोपाल को फिर से लोकलेखा समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है (कार्यकाल: 1 मई 2026 - 30 अप्रैल 2027)।
Static GK: प्राकलन समिति के अध्यक्ष संजय जायसवाल और सार्वजनिक उपक्रम समिति के अध्यक्ष बजयंत जय पांडा बनाए गए हैं।अनुग्रह नारायण दास ने 'रक्षा लेखा महानियंत्रक' के रूप में कार्यभार संभाला है, जो रक्षा बजट और ऑडिट के प्रमुख होते हैं।
रवि के. (Ravi K) को HAL का नया अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। उन्होंने डॉ. के. सुनील का स्थान लिया है।
Static GK: HAL का मुख्यालय बेंगलुरु में है। यह भारत की 14वीं महारत्न कंपनी है।सॉफ्टवेयर कंपनी एडोब ने मनोज नागपाल को अपने 'ग्लोबल डिलीवरी सेंटर' का नया उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।
भाग 5: पुरस्कार और सम्मान (Awards)
यह पुरस्कार इस वर्ष 'सूडानी पत्रकारिता सिंडिकेट' (Sudanese Journalists Syndicate) को दिया गया है।
Static GK: इसकी शुरुआत 1997 में कोलंबियाई पत्रकार 'गुलर्मो कानो' की याद में हुई थी।इलस्ट्रेटेड रिपोर्टिंग श्रेणी में भारत की सुपर्णा शर्मा और आर. के. आनंद को संयुक्त रूप से पुलित्जर पुरस्कार प्रदान किया गया है।
भाग 6: महत्वपूर्ण दिवस एवं सम्मेलन
जून 2026 में होने वाली ब्रिक्स कृषि मंत्रियों की बैठक की मेजबानी भारत का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर (मध्य प्रदेश) करेगा।
हर साल 5 मई को विश्व पुर्तगाली भाषा दिवस मनाया जाता है। इसे 2019 में यूनेस्को द्वारा घोषित किया गया था।
असम की पहली महिला रेडियो जर्नलिस्ट लिली दास का 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।
Static GK: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा हैं। यहाँ काजीरंगा और देहिंग पटकाई (पूर्व का अमेजन) नेशनल पार्क स्थित हैं।परीक्षा के लिए विशेष सुझाव और स्ट्रेटेजी
SSC, Banking और Railway की तैयारी करने वाले छात्रों को सलाह दी जाती है कि इन 22 पॉइंट्स को विषयवार (Subject-wise) नोट करें। विशेष रूप से "भारत में प्रथम" और महत्वपूर्ण नियुक्तियों पर ध्यान दें। Static GK के साथ करंट अफेयर्स का संयोजन ही आपको परीक्षा में बढ़त दिलाएगा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें