प्रश्न 1: केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा 'जनगणना 2027' के लिए किसे राष्ट्रीय ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है?
उत्तर: (B) सुदर्शन पटनायक
व्याख्या: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त रेत कलाकार और पद्मश्री विजेता सुदर्शन पटनायक को भारत की पहली पूर्ण डिजिटल 'जनगणना 2027' के लिए राष्ट्रीय ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है।
प्रश्न 2: किस इतिहासकार ने अपनी पुस्तक 'द गोल्डन रोड: हाउ एंशिएंट इंडिया ट्रांसफॉर्म द वर्ल्ड' के लिए 'मार्क लिंटन हिस्ट्री प्राइज 2026' जीता है?
उत्तर: (A) विलियम डेलरिंपल
व्याख्या: इतिहासकार विलियम डेलरिंपल ने अपनी इस बेहतरीन पुस्तक के लिए यह प्रतिष्ठित पुरस्कार अपने नाम किया है।
प्रश्न 3: भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI) ने ऐतिहासिक 'कालिंजर किले' की पहाड़ी को किस राज्य का पहला राष्ट्रीय भू विरासत स्थल घोषित किया है?
उत्तर: (C) उत्तर प्रदेश
व्याख्या: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में स्थित ऐतिहासिक कालिंजर किले की पहाड़ी को राज्य का पहला राष्ट्रीय भू विरासत (Geo-heritage) स्थल घोषित किया गया है।
प्रश्न 4: लाल सागर और होर्मुज जलडमरूमध्य संकट के बीच निर्यातकों को रसद सहायता प्रदान करने के लिए भारत सरकार ने कौन सी योजना शुरू की है?
उत्तर: (D) रिलीफ (RELIEF) योजना
व्याख्या: केंद्र सरकार ने पश्चिम एशियाई संकट से प्रभावित निर्यातकों को ऋण बीमा और रसद सहायता प्रदान करने के लिए 497 करोड़ रुपये की 'रिलीफ योजना' की घोषणा की है।
प्रश्न 5: कलिंगा इंस्टिट्यूट ऑफ़ सोशल साइंसेस (KISS) द्वारा 'KISS ह्यूमेनिटेरियन अवार्ड 2026' से किसे सम्मानित किया गया है?
उत्तर: (B) नीता अंबानी
व्याख्या: रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी को शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और महिला सशक्तिकरण में उनके योगदान के लिए भुवनेश्वर में इस अवार्ड से नवाजा गया है।
प्रश्न 6: भारत ने नौवीं शताब्दी के यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल 'परंबनन (प्रामबनन) मंदिर परिसर' के जीर्णोद्धार के लिए किस देश के साथ समझौता किया है?
उत्तर: (C) इंडोनेशिया
व्याख्या: परंबनन मंदिर परिसर इंडोनेशिया (दक्षिणी जावा) का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर है जो ब्रह्मा, विष्णु और महेश को समर्पित है, जिसकी मरम्मत के लिए भारत ने समझौता किया है।
प्रश्न 7: मिडिल ईस्ट संकट के कारण ईंधन आपूर्ति को नियंत्रित करने के लिए किस देश ने अपने 100 साल पुराने 'जोंस एक्ट' (मर्चेंट मरीन एक्ट 1920) को अस्थाई रूप से हटा दिया है?
उत्तर: (B) अमेरिका
व्याख्या: अमेरिका ने तेल की बढ़ती कीमतों और आपूर्ति श्रृंखला को नियंत्रित करने के लिए 60 दिनों के लिए अपने जोंस एक्ट को अस्थाई रूप से हटा दिया है।
प्रश्न 8: दिव्यांग व्यक्तियों को निशुल्क बस यात्रा की सुविधा देने के लिए किस राज्य ने 'दिव्यांग शक्ति योजना' की शुरुआत की है?
उत्तर: (D) आंध्र प्रदेश
व्याख्या: आंध्र प्रदेश सरकार ने 40% या उससे अधिक विकलांगता वाले व्यक्तियों को सार्वजनिक परिवहन में मुफ्त यात्रा की सुविधा देने के लिए यह योजना शुरू की है।
प्रश्न 9: भारतीय सेना की दक्षिणी कमांड ने मार्च 2026 में 'अमोग ज्वाला' नामक सैन्य अभ्यास कहाँ आयोजित किया है?
उत्तर: (B) बबीना (उत्तर प्रदेश)
व्याख्या: उत्तर प्रदेश के बबीना फील्ड फायरिंग रेंज में मल्टीडोमेन वॉरफेयर को दर्शाने वाला 'अमोग ज्वाला' अभ्यास भारतीय सेना द्वारा आयोजित किया गया।
प्रश्न 10: पारंपरिक चंद्र नव वर्ष त्यौहार 'साजिबू चेरा ओबा' मुख्य रूप से किस राज्य में मेतई (मैतई) समुदाय द्वारा मनाया जाता है?
उत्तर: (D) मणिपुर
व्याख्या: साजिबू चेरा ओबा मणिपुर में मेतई समुदाय द्वारा मनाया जाने वाला पारंपरिक नव वर्ष त्यौहार है।
प्रश्न 11: भारत पहली बार 'विश्व इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2028' की मेजबानी करेगा, यह किस शहर में आयोजित होगा?
उत्तर: (C) भुवनेश्वर
व्याख्या: 2028 में इस चैंपियनशिप का 23वां संस्करण भारत के भुवनेश्वर (ओडिशा) स्थित कलिंगा इंडोर एथलेटिक्स स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।
प्रश्न 12: 20 मार्च को मनाए जाने वाले 'विश्व गौरैया दिवस' (World Sparrow Day) का मुख्य उद्देश्य क्या है?
उत्तर: (A) गौरैया के संरक्षण के लिए जागरूकता बढ़ाना
व्याख्या: हर साल 20 मार्च को विश्व गौरैया दिवस मनाया जाता है जिसका उद्देश्य गौरैया के संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना है।
प्रश्न 13: फ्रेंच भाषा की सांस्कृतिक विविधता का सम्मान करने के लिए प्रतिवर्ष 'फ्रेंच भाषा दिवस' कब मनाया जाता है?
उत्तर: (C) 20 मार्च
व्याख्या: फ्रेंच भाषा की सांस्कृतिक विविधता, इतिहास और वैश्विक प्रभाव का सम्मान करने के लिए 20 मार्च को फ्रेंच भाषा दिवस मनाया जाता है।
प्रश्न 14: हाल ही में किस राज्य सरकार ने अपनी विधानसभा में 'समान नागरिक संहिता (UCC) 2026' विधेयक पेश किया है?
उत्तर: (C) गुजरात
व्याख्या: गुजरात सरकार ने अपनी विधानसभा में समान नागरिक संहिता (UCC) 2026 विधेयक पेश किया है।
प्रश्न 15: जल संरक्षण के क्षेत्र में प्रतिष्ठित 'स्टॉकहोम जल पुरस्कार 2026' से किसे सम्मानित किया गया है?
उत्तर: (C) काबे मदानी
व्याख्या: प्रोफेसर काबे मदानी को जल के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए स्टॉकहोम जल पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया गया है।
प्रश्न 16: मार्च 2026 में कौन सा देश आधिकारिक रूप से 'विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO)' से अलग हो गया है?
उत्तर: (C) अर्जेंटीना
व्याख्या: मार्च 2026 में अर्जेंटीना आधिकारिक रूप से विश्व स्वास्थ्य संगठन से अलग हो गया है।
प्रश्न 17: 'भारत इलेक्ट्रिसिटी समिट 2026' का आयोजन किस स्थान पर किया गया?
उत्तर: (C) नई दिल्ली
व्याख्या: भारत इलेक्ट्रिसिटी समिट 2026 का सफल आयोजन नई दिल्ली में किया गया है।
प्रश्न 18: भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) द्वारा 'HDFC बैंक' के अंतरिम अंशकालिक अध्यक्ष के रूप में किसे नामित किया गया है?
उत्तर: (B) केकी मिस्त्री
व्याख्या: आरबीआई ने केकी मिस्त्री को एचडीएफसी बैंक के अंतरिम अंशकालिक अध्यक्ष के रूप में नामित किया है।
प्रश्न 19: गाय आधारित अर्थव्यवस्था पर भारत के सबसे बड़े वैश्विक शिखर सम्मेलन 'गऊ टेक (Gau Tech)' का आयोजन कहाँ किया गया है?
उत्तर: (C) पुणे
व्याख्या: गाय आधारित अर्थव्यवस्था पर आधारित गऊ टेक (Gau Tech) शिखर सम्मेलन का आयोजन पुणे में किया गया है।
प्रश्न 20: 2024-25 के आंकड़ों के अनुसार गुजरात को पछाड़कर भारत का शीर्ष टेक्सटाइल (कपड़ा) निर्यातक राज्य कौन सा बन गया है?
उत्तर: (C) तमिलनाडु
व्याख्या: 2024-25 में गुजरात को पीछे छोड़ते हुए तमिलनाडु भारत का शीर्ष टेक्सटाइल निर्यातक राज्य बनकर उभरा है।
प्रश्न 21: सात ज्वालामुखी चोटियों पर सबसे कम समय में चढ़ाई करके गिनेस वर्ल्ड रिकॉर्ड हाल ही में किसने बनाया है?
उत्तर: (C) भूपति राजू अनमिस वर्मा
व्याख्या: भूपति राजू अनमिस वर्मा ने दुनिया की सात ज्वालामुखी चोटियों पर सबसे कम समय में चढ़ाई पूरी करके गिनेस वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित किया है।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें