13 April 2026 Daily Current Affairs in Hindi | Top 27 Questions

1 April 2026 Current Affairs in Hindi | Top 25 GK Questions

1 April 2026 Current Affairs and GK Questions in Hindi

Q1. अरब लीग के नए महासचिव के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
  • A) अहमद अबुल घीत
  • B) खालिद अल अनानी
  • C) नबील फहमी
  • D) मुस्तफा मदबौली
उत्तर: C) नबील फहमी
(मिस्र के पूर्व विदेश मंत्री नबील फहमी को अरब लीग का नया महासचिव चुना गया है, जो 1 जुलाई 2026 को पदभार संभालेंगे)।
Q2. ब्रिटेन में भारत के अगले उच्चायुक्त के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
  • A) विक्रम दोरईस्वामी
  • B) पेरियासामी कुमारन
  • C) तरणजीत सिंह संधू
  • D) नवीन श्रीवास्तव
उत्तर: B) पेरियासामी कुमारन
(पेरियासामी कुमारन को ब्रिटेन में भारत का अगला उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है, वे विक्रम दोरईस्वामी का स्थान लेंगे)।
Q3. हाल ही में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) के महानिदेशक का कार्यकाल एक वर्ष के लिए बढ़ाया गया है, उनका नाम क्या है?
  • A) शील वर्धन सिंह
  • B) संजय अरोड़ा
  • C) पीयूष आनंद
  • D) अनीश दयाल सिंह
उत्तर: C) पीयूष आनंद
(केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने NDRF के महानिदेशक पीयूष आनंद का कार्यकाल मार्च 2027 तक के लिए बढ़ा दिया है)।
Q4. मियामी ओपन 2026 में पुरुषों का एकल खिताब (Men's Single Title) किसने जीता है?
  • A) जिरी लेहिका
  • B) जेनिक सिनर
  • C) कार्लोस अल्कराज
  • D) नोवाक जोकोविच
उत्तर: B) जेनिक सिनर
(इटली के टेनिस प्लेयर जेनिक सिनर ने फाइनल में जिरी लेहिका को हराकर मियामी ओपन 2026 का खिताब जीता है)।
Today Current Affairs 1 April 2026


Q5. स्पैनिश पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल 2026 में भारत के किस पैरालंपिक खिलाड़ी ने एक स्वर्ण और दो रजत पदक जीते हैं?
  • A) सुकांत कदम
  • B) कृष्णा नागर
  • C) प्रमोद भगत
  • D) सुहास यतिराज
उत्तर: C) प्रमोद भगत
(भारत के पैरालंपिक चैंपियन प्रमोद भगत ने टोलेडो में आयोजित स्पैनिश पैराबैडमिंटन इंटरनेशनल 2026 में एक स्वर्ण और दो रजत पदक जीते हैं)।
Q6. अमेरिकी मेजर लीग क्रिकेट में शामिल होने वाले पहले भारतीय अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी कौन बन गए हैं?
  • A) रविचंद्रन अश्विन
  • B) रवींद्र जडेजा
  • C) जसप्रीत बुमराह
  • D) सूर्यकुमार यादव
उत्तर: A) रविचंद्रन अश्विन
(भारत के दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स के साथ 2026 के सीजन के लिए करार किया है)।
Q7. एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप 2026 का आयोजन किस शहर में किया जा रहा है?
  • A) नई दिल्ली, भारत
  • B) दोहा, कतर
  • C) उलानबातर, मंगोलिया
  • D) ताशकंद, उज़्बेकिस्तान
उत्तर: C) उलानबातर, मंगोलिया
(इस एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप का आयोजन मंगोलिया के उलानबातर में किया जा रहा है)।
Q8. 1 अप्रैल को किस राज्य का स्थापना दिवस 'उत्कल दिवस' के रूप में मनाया जाता है?
  • A) पश्चिम बंगाल
  • B) बिहार
  • C) झारखंड
  • D) ओडिशा
उत्तर: D) ओडिशा
(1 अप्रैल 1936 को बिहार और उड़ीसा प्रांत से अलग होकर उड़ीसा राज्य की स्थापना हुई थी, इसलिए 1 अप्रैल को उत्कल दिवस मनाया जाता है)।
Q9. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 1 अप्रैल 2026 को अपना कौन सा स्थापना दिवस मनाया है?
  • A) 89वां
  • B) 90वां
  • C) 91वां
  • D) 92वां
उत्तर: C) 91वां
(RBI की स्थापना हिल्टन यंग कमीशन की सिफारिश पर 1 अप्रैल 1935 को हुई थी, और 2026 में इसने 91वां स्थापना दिवस मनाया है)।
Q10. केंद्र सरकार ने पीएम ई-ड्राइव योजना के तहत इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों के लिए सब्सिडी की सीमा कब तक बढ़ा दी है?
  • A) 31 मई 2026
  • B) 31 जुलाई 2026
  • C) 31 दिसंबर 2026
  • D) 31 मार्च 2028
उत्तर: B) 31 जुलाई 2026
(इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के लिए सब्सिडी लिमिट 31 जुलाई 2026 तक और ई-रिक्शा के लिए 31 मार्च 2028 तक बढ़ा दी गई है)।
Q11. अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देश भर में कुल कितने रेलवे स्टेशनों के कायाकल्प का लक्ष्य रखा गया है?
  • A) 5,000
  • B) 8,500
  • C) 10,338
  • D) 12,000
उत्तर: C) 10,338
(अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत भारतीय रेलवे देश भर के 10,338 रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण और पुनर्विकास कर रही है)।
Q12. 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने वाला पहला दक्षिण-पूर्व एशियाई देश कौन सा बन गया है?
  • A) मलेशिया
  • B) इंडोनेशिया
  • C) थाईलैंड
  • D) वियतनाम
उत्तर: B) इंडोनेशिया
(इंडोनेशिया ने उच्च जोखिम वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नाबालिगों के अकाउंट बनाने पर रोक लगा दी है, ऐसा करने वाला यह पहला दक्षिण पूर्व एशियाई देश है)।
Q13. भारतीय सेना द्वारा टैंक रेजिमेंट के साथ तैनात की गई विशेष 'ड्रोन यूनिट' का नाम क्या है?
  • A) रक्षक स्क्वाड्रन
  • B) गरुड़ स्क्वाड्रन
  • C) प्रहार स्क्वाड्रन
  • D) शौर्य स्क्वाड्रन
उत्तर: D) शौर्य स्क्वाड्रन
(यह एक उन्नत ड्रोन यूनिट है जो दुश्मनों पर निगरानी रखने और सटीक हमले के लिए टैंकों (बख्तरबंद रेजीमेंट) के साथ मिलकर काम करेगी)।
Q14. भारतीय वायुसेना अपने मिग-29 लड़ाकू विमानों को R73 मिसाइलों के स्थान पर किस नई मिसाइल प्रणाली से लैस करेगी?
  • A) ब्रह्मोस
  • B) अस्त्र
  • C) ASRAAM
  • D) आकाश
उत्तर: C) ASRAAM (एडवांस शॉर्ट रेंज एयर टू एयर मिसाइल)
(यह एक यूरोपीय रक्षा कंपनी एमबीडीए द्वारा डिज़ाइन वाली शॉर्ट रेंज एयर टू एयर मिसाइल है, जिसकी रेंज R73 से दुगनी है)।
Q15. 23 मार्च 2026 को भारतीय नौसेना को सौंपे गए अंतिम सर्वेक्षण पोत का नाम क्या है?
  • A) संधायक
  • B) निर्देशक
  • C) विशाल
  • D) दूनागिरी
उत्तर: C) विशाल
(भारतीय नौसेना में शामिल किए गए इस अंतिम सर्वेक्षण पोत का नाम 'विशाल' रखा गया है)।
Q16. भारतीय नौसेना को सौंपा गया स्वदेशी स्टेल्थ फ्रिगेट 'दूनागिरी' किस प्रोजेक्ट के तहत तैयार किया गया है?
  • A) प्रोजेक्ट 15B
  • B) प्रोजेक्ट 17A
  • C) प्रोजेक्ट 75
  • D) प्रोजेक्ट 75I
उत्तर: B) प्रोजेक्ट 17A
(स्वदेशी स्टेल्थ फ्रिगेट दूनागिरी को 'प्रोजेक्ट 17A' के अंतर्गत विकसित और तैयार किया गया है)।
Q17. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किस स्थान पर 'सम्राट संप्रति संग्रहालय' का उद्घाटन किया है?
  • A) उज्जैन, मध्य प्रदेश
  • B) वाराणसी, उत्तर प्रदेश
  • C) गांधीनगर, गुजरात
  • D) पटना, बिहार
उत्तर: C) गांधीनगर, गुजरात
(प्रधानमंत्री मोदी जी ने महावीर जयंती के अवसर पर गांधीनगर के कोबा तीर्थ में जैन धर्म के इतिहास को दर्शाने वाले इस संग्रहालय का उद्घाटन किया)।
Q18. प्रवासी वन्य जीवों के संरक्षण पर 15वां पक्षकार सम्मेलन (CMS COP15) कहाँ आयोजित किया गया?
  • A) कैम्पो ग्रांडे, ब्राज़ील
  • B) पेरिस, फ्रांस
  • C) नैरोबी, केन्या
  • D) नई दिल्ली, भारत
उत्तर: A) कैम्पो ग्रांडे, ब्राज़ील
(ब्राज़ील ने पहली बार इस शिखर सम्मेलन की मेजबानी की है, इसका विषय 'जीवन को बनाए रखने के लिए प्रकृति से जुड़ना' रखा गया था)।
Q19. विश्व व्यापार संगठन (WTO) का 14वां मंत्रिस्तरीय सम्मेलन कहाँ आयोजित किया गया है?
  • A) जिनेवा, स्विट्जरलैंड
  • B) दोहा, कतर
  • C) नई दिल्ली, भारत
  • D) यायंडे, कैमरून
उत्तर: D) यायंडे, कैमरून
(विश्व व्यापार संगठन का 14वां मंत्रिस्तरीय सम्मेलन अफ्रीकी देश कैमरून के यायंडे में आयोजित किया गया)।
Q20. विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने G7 विदेश मंत्रियों की बैठक में किस देश में भाग लिया?
  • A) इटली
  • B) फ्रांस
  • C) जर्मनी
  • D) जापान
उत्तर: B) फ्रांस
(2026 के लिए G7 का होस्ट देश फ्रांस है, जहाँ 26 और 27 मार्च को आयोजित इस बैठक में भारतीय विदेश मंत्री ने भाग लिया)।
Q21. हाल ही में 'माधोपुर मेला 2026' का आयोजन किस राज्य में किया गया है?
  • A) राजस्थान
  • B) मध्य प्रदेश
  • C) गुजरात
  • D) महाराष्ट्र
उत्तर: C) गुजरात
(माधोपुर मेला 2026 का सफल आयोजन गुजरात राज्य में किया गया)।
Q22. विधायकों के विधाई कामकाज को ट्रैक करने के लिए भारत का पहला सार्वजनिक डिजिटल डेटाबेस 'MLATrack.com' किस राज्य ने लॉन्च किया है?
  • A) तेलंगाना
  • B) केरल
  • C) कर्नाटक
  • D) तमिलनाडु
उत्तर: B) केरल
(केरल ने शासन व राजनीति में पारदर्शिता और विधायकों की जवाबदेही बढ़ाने के लिए इस डिजिटल प्लेटफार्म को लॉन्च किया है)।
Q23. 'नेक बेट्राचस काली' (Neck batrachus kali) नामक मेंढक की एक नई प्रजाति किस राज्य में खोजी गई है?
  • A) असम
  • B) महाराष्ट्र
  • C) केरल
  • D) कर्नाटक
उत्तर: D) कर्नाटक
(हाल ही में कर्नाटक राज्य में नेक बेट्राचस काली नामक मेंढक की यह नई प्रजाति पाई गई है)।
Q24. चंद्रिका प्रसाद संतोखी का 67 वर्ष की आयु में निधन हो गया, वे किस देश के पूर्व राष्ट्रपति थे?
  • A) मॉरीशस
  • B) गुयाना
  • C) सूरीनाम
  • D) फिजी
उत्तर: C) सूरीनाम
(वे भारतीय मूल के थे और वर्ष 2020 से 2025 तक सूरीनाम के राष्ट्रपति पद पर रहे थे)।
Q25. पद्म भूषण से सम्मानित विजयपत सिंघानिया का निधन हो गया, वे किस प्रसिद्ध उद्योग समूह के पूर्व अध्यक्ष थे?
  • A) टाटा ग्रुप
  • B) रेमंड ग्रुप
  • C) रिलायंस इंडस्ट्रीज
  • D) महिंद्रा ग्रुप
उत्तर: B) रेमंड ग्रुप
(वे रेमंड ग्रुप के पूर्व अध्यक्ष और एक जाने-माने उद्योगपति थे, जिनका 87 वर्ष की उम्र में निधन हो गया)।

टिप्पणियाँ